Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

खेल

Ind vs Eng : टीम इंडिया को बड़ी राहत, ओवल टेस्ट नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के ये तीन मेन गेंदबाज

30 जुलाई, 2025 04:40 PM

लंदन। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ 31 जुलाई से ओवल में शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ऑली पोप टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। इसके साथ ही ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है। गस एटकिंसन, जेमी ओवर्टन और जॉश टंग इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल किए गए हैं। वहीं जेकेब बेथल भी अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। स्टोक्स ने मैनचेस्टर टेस्ट में 141 रनों की पारी खेलने के साथ ही पहली पारी में भारत के पांच विकेट, दूसरी पारी में एक विकेट हासिल किया था। स्टोक्स को उनके इस प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

स्टोक्स को ओवल टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आया था जिसके चलते वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि इंग्लैंड की बल्लेबाजी को लड़खड़ाता देख वह बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन्होंने दिन के खेल की समाप्ति तक 77 रन बना लिए थे। अगले दिन स्टोक्स ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 141 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

हालांकि चौथे दिन स्टोक्स ने एक भी ओवर की गेंदबाजी नहीं की थी लेकिन अंतिम दिन उन्होंने खुद ही इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने का फैसला किया। स्टोक्स ने कुल 11 ओवर की गेंदबाजी की और 33 रन देते हुए के एल राहुल का विकेट चटकाया। भारत ने यह मैच बचा लिया और इंग्लैंड मैनचेस्टर में सीरीज अपने नाम नहीं कर पाया। इंग्लैंड के सामने अब स्टोक्स की अनुपस्थिति में घर पर सीरीज जीतने की चुनौती होगी।

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेकब बेथेल, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवर्टन, जॉश टंग

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल