Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

Aus vs Wi : ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराया, सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त

27 जुलाई, 2025 04:51 PM

बासटेयर। कैमरून ग्रीन (नाबाद 55), जॉश इंग्लिस (55) और ग्लेन मैक्सवेल (47) की शानदार पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को चार गेंद शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त बना ली है। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में कप्तान मिचेल मार्श (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद जॉश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े।

सातवें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने जॉश इंग्लिस 30 गेंदों में 51 रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। 11वें ओवर में अकील हुसैन ने ग्लेन मैक्सवेल 18 गेंदों में (47) को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई तूफान को रोक दिया। इसके बाद मिचेल ओवेन (दो) और कूपर कॉनली (शून्य) के विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज को जीत की उम्मीद जगी। लेकिन ऐरन हार्डी ने कैमरून ग्रीन के साथ छठे विकेट के लिए 51 रन जोड़ कर ऑस्ट्रेलिया को जीत की ओर अग्रसर कर दिया। ऐरन हार्डी 16 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। जेवियर बार्टलेट (नौ) रन आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में सत विकेट पर 206 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया। कैमरून ग्रीन 35 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से (नाबाद 55) रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से जेडाया ब्लेड्स ने तीन विकेट लिए। जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और अकील हुसैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए ब्रैंडन किंग और कप्तान शाई होप की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत की। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने ब्रैंडन किंग (18) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट शाई होप (10) के रूप में गिरा। उन्हें भी बार्टलेट ने आउट किया। रॉस्टन चेज (शून्य) पर आउट हुए। इसके बाद शरफेन रदरफोर्ड 15 गेंदों में 31 रन बना कर आउट हुये। एक समय वेस्टइंडीज ने 67 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में रोवमैन पॉवेल ने शिमरोन हेटमायर के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़कर टीम को संभालने का प्रयास।

हेटमायर 16 रन और पॉवेल ने 28 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 28, जबकि जेसन होल्डर ने 26 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा ने तीन विकेट लिये। ऐरन हार्डी, जेवियर बार्टलेट और शॉन ऐबट ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी