Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

पंजाब

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

10 जुलाई, 2026 08:39 PM

जीरकपुर (अवतार सिंह पाबला) : जीरकपुर से गांव नगला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इस समय स्थानीय प्रशासन और ठेकेदारों की बड़ी लापरवाही का प्रतीक बनी हुई है। बाजीगर बस्ती के ठीक सामने मुख्य सड़क पर कई फुट गहरा पानी जमा है और सड़क धंस चुकी है, जिससे रोजाना गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि यह सड़क अब विकास का प्रतीक बनने के बजाय सीधे तौर पर गंभीर हादसों को न्योता दे रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क का निर्माण कुछ ही महीने पहले इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाकर बड़े स्तर पर किया गया था। सड़क निर्माण से पहले यहां विधिवत सीवरेज लाइन भी डाली गई थी ताकि पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके। लेकिन सड़क तैयार होने के बाद पहली ही बारिश और यातायात के दबाव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है।

सड़क निर्माण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही इसकी लेवलिंग में बरती गई है। जहां-जहां सीवरेज लाइन के मैनहोल बनाए गए थे, उन सभी स्थानों पर सड़क बुरी तरह धंस गई है। सही लेवलिंग न होने के कारण सड़क कहीं ऊंची तो कहीं काफी नीची हो गई है। इन नीचले हिस्सों में बारिश और गंदा पानी कई फुट तक जमा हो जाता है, जिससे वाहन चालकों को सड़क और गड्ढों के बीच अंतर दिखाई नहीं देता। सड़क की इस बदहाल स्थिति के कारण अब तक कई दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। विशेष रूप से स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए इस सड़क से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। वहीं, सड़क पर दिन-रात पानी भरा रहने और निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां मक्खियों और मच्छरों की भरमार हो गई है। बाजीगर बस्ती के निवासियों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बस्ती में डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी गंभीर बीमारियां महामारी का रूप ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि बस्ती के लोग लगातार भय के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों और राहगीरों ने नगर परिषद तथा संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सड़क की दोबारा सही लेवलिंग कराई जाए, धंसे हुए मैनहोलों की मरम्मत कराई जाए और पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील

घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील

जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त

जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा

7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा

Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल

Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील

11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील