Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू • Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना • जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता • कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन • गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा • पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

हिमाचल

Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

25 नवंबर, 2026 07:37 PM

शिमला : एचआरटीसी के बेड़े में नई 350 डीजल बसें शामिल होंगी। इन बसों की खरीद के बाद निगम में बसों की कमी पूरी होगी। रूटों पर खराब हो रही डीजल बसों की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। निगम प्रबंधन ने 350 डीजल बस की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन 350 डीजल बस खरीद में 100 मिनी-मिडी और 250 साधारण बसों की खरीद होगी। इन बसों की कीमत करीब 115 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निगम ने नई बसों की खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। 100 मिनी-मिडी डीजल बसों की खरीद पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इसके लिए राज्य सरकार की ओर से निगम को स्पैशल असिस्टैंस टू स्टेटस फॉर कैपिटल इन्वैस्टमैंट (एसएएससीआई) योजना के तहत 10 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जबकि 10 करोड़ रुपए के ऋण को भी मंजूरी दी गई है। इसी तरह 250 साधारण डीजल बसों की खरीद पर करीब 95 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनके लिए राज्य सरकार ने निगम को 95 करोड़ रुपए के ऋण की मंजूरी दी है।

4 दिसम्बर को जमा होंगी निविदाएं
बसों की खरीद के लिए निगम की ओर से 31 मार्च को ई-निविदा जारी कर दी गई थी। अब दोनों श्रेणियों की बसों के लिए बोली जमा करवाने की अंतिम तिथि 4 दिसम्बर निर्धारित की गई है। इसके बाद निविदा प्रक्रिया के अगले चरण पूरे किए जाएंगे। 100 बसें बसें इनमें मिनी-मिडी होंगी। 250 डीजल बसों में 47 सीटर होंगी या फिर 37 सीटर इस पर भी अंतिम मोहर लगनी बाकी है। नई बसों के शामिल होने से एचआरटीसी के बेड़े को मजबूती मिलने की उम्मीद है। विशेषकर ग्रामीण और कम यात्री संख्या वाले मार्गों पर मिनी-मिडी बसें उपयोगी साबित हो सकती हैं, जबकि साधारण बसों से नियमित रूटों पर परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

14 सीटर मिनी-मिडी बसों में परिचालक की नहीं होगी तैनाती, चालक ही काटेगा टिकट
प्रस्तावित 100 मिनी-मिडी बसों का संचालन नई व्यवस्था के तहत किया जाएगा। खास बात यह है कि इन बसों में परिचालक की तैनाती नहीं होगी। 14 से 20 सीटर इन बसों में चालक ही यात्रियों को टिकट जारी करेगा। इससे परिवहन व्यवस्था में परिचालक के पद की आवश्यकता नहीं रहेगी और बसों का संचालन कम खर्च में किया जा सकेगा। चालक को ही ड्राइविंग के साथ टिकट जारी करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम

Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम

Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना

Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना

हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम

Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम

बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार

बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार

हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

CM सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

CM सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति

CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति