Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला • पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस • बहन से विवाद के बाद होटल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, हाईटेंशन तारों में फंसा • 8 दिसंबर को मोगा में अकाली दल की मेगा रैली, सुखबीर बादल ने खुद संभाला तैयारियों का मोर्चा • सिरसा में मैराथन में CM सैनी ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बोले- नशे का धंधा छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो • क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भाजपा के साथ शुरू की राजनीतिक पारी, पार्टी में शामिल होते ही मिली अहम जिम्मेदारी • हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन • CM सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की • जालंधर में सेना भर्ती रैली का सफलतापूर्वक समापन • चक्रवात ‘अकवान’ का असर कम, बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम : IMD

हिमाचल

CM सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

22 नवंबर, 2026 06:08 PM

खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब किसान को उसकी उपज का उचित दाम भी मिले। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए अब यह भरोसा मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की 50 रुपये प्रति किलो के भाव से खरीद रही है। ऊना जिले में इस सीजन अब तक 50 किसानों से 150.8 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। जिला के लोअर बढेड़ा गांव के किसान रघुवीर सिंह पिछले 13 वर्षों से 12 कनाल भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने छह क्विंटल मक्की सरकारी खरीद केंद्र पर 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची है। उनका कहना है कि प्राकृतिक खेती से तैयार उपज का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को इस पद्धति को अपनाने का प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया।


सरकारी खरीद से उपज बेचने का मिला भरोसेमंद माध्यम
जिले में रामपुर और टकारला अनाज मंडियों के माध्यम से प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की खरीद की जा रही है। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सहयोग से यह व्यवस्था की गई है। किसानों को उपज बेचने पर रसीद दी जा रही है और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सलोह गांव के किसान अशोक कुमार ने भी चार क्विंटल मक्की 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची है। सरकारी खरीद की इस व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ उसे बेचने का भरोसेमंद माध्यम भी उपलब्ध हुआ है।


ऊना में 10,608 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े
ऊना जिले में इस समय 10,608 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। जिले में करीब 1,460 हेक्टेयर भूमि पर इस पद्धति से खेती की जा रही है। अनेक किसान अपने परिवार की जरूरत के लिए गेहूं, मक्की और हल्दी जैसी फसलें उगा रहे हैं। इसके अलावा बची हुई उपज बेचने के इच्छुक किसानों को आत्मा परियोजना के माध्यम से सरकारी खरीद व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्राकृतिक खेती पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरता बनाए रखने में भी मददगार है। इसमें खेती की लागत कम होने से किसानों की आमदनी बढ़ाने की संभावनाएं भी बनती हैं। आत्मा परियोजना की परियोजना निदेशक प्यारो देवी ने बताया कि प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की के लिए 50 रुपए प्रति किलो समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। रामपुर और टकारला मंडियों में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को उपज बेचने पर रसीद दी जाती है और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाता है।


एमएसपी में बढ़ोतरी से प्राकृतिक खेती को मिला प्रोत्साहन
प्राकृतिक मक्की की 50 रुपये प्रति किलो की दर से सरकारी खरीद के साथ ही प्रदेश सरकार ने अन्य प्राकृतिक फसलों के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की है। प्राकृतिक गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो और मक्की का 40 से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो किया गया है। इसी तरह पांगी घाटी के जौ का समर्थन मूल्य 60 से बढ़ाकर 80 रुपये और प्राकृतिक हल्दी का 90 से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो किया गया है। इसके अलावा पहली बार प्राकृतिक अदरक को भी समर्थन मूल्य के दायरे में लाते हुए 30 रुपये प्रति किलो का मूल्य निर्धारित किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति

CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति

Kangra: ऑप्रेशन सिंदूर और सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री जगत सिंह नेगी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

Kangra: ऑप्रेशन सिंदूर और सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री जगत सिंह नेगी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक

Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने

Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने

'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर

Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर