Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज • Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने • 'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप • कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे • मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के प्रयासों से सेक्टर-74 और सेक्टर-75 को जोड़ने वाली सड़क का 3.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण • जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित • प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक • ‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट

हिमाचल

'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

18 नवंबर, 2026 08:06 PM

तपोवन/धर्मशाला : हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए किसी कठपुतली की नहीं, बल्कि एक ऐसे योद्धा की आवश्यकता है जो प्रदेश के हितों के लिए मजबूती से खड़ा रह सके। इसी संदेश के साथ सत्तारूढ़ सुक्खू सरकार ने बुधवार को विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीते दिन सदन के भीतर पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल के ऑन सेल होने का गंभीर आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की। इस दौरान उनके साथ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया समेत तमाम कांग्रेस विधायक मौजूद रहे।


हाथों में तीखे नारों वाली तख्तियां थामे सत्तापक्ष ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर प्रदेश के आर्थिक हितों को बेचने और जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का सीधा आरोप जड़ा। सत्तापक्ष के नेताओं ने भाजपा को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने सत्ता में रहते हुए हिमाचल के ईमान को बेचने और प्रदेश के स्वाभिमान को नीलाम करने का काम किया है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि पिछली सरकार के समय भले ही प्रदेश के हितों से समझौता किया गया हो, लेकिन वर्तमान सरकार अब किसी भी कीमत पर हिमाचल की संपदा को बिकने नहीं देगी।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक दल ने भाजपा पर प्रदेश के खजाने और संसाधनों को लुटाने के गंभीर आरोप लगाए। सत्तापक्ष का कहना है कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में हिमाचल की सारी संपदा को लुटाने का काम किया और अब वे जनता के सामने प्रदेश का हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने दोटूक कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा को भली-भांति समझ चुकी है और उनके झांसे में आने वाली नहीं है।


आर्थिक संसाधनों की लूट के साथ-साथ सुक्खू सरकार ने भाजपा को धनबल की राजनीति पर भी आड़े हाथों लिया। प्रदर्शन कर रहे मंत्रियों और विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा ने नोटों के खेल के जरिए लोकतंत्र से खिलवाड़ किया है और जनमत को धनतंत्र से कुचलने का प्रयास किया गया। सत्तापक्ष ने कहा कि भाजपा के इस षड्यंत्र पर अब प्रदेश की जनता खुद पलटवार करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने

Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने

Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर

Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर

Una: डिप्टी सीएम ने 14 पंचायतों को सौंपे ई-रिक्शा, हरोली-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

Una: डिप्टी सीएम ने 14 पंचायतों को सौंपे ई-रिक्शा, हरोली-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

Bilaspur: एम्स में कैंसर मरीजों को रेडियोथैरेपी के दौरान मिलेगी आधुनिक सुविधा

Bilaspur: एम्स में कैंसर मरीजों को रेडियोथैरेपी के दौरान मिलेगी आधुनिक सुविधा

Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात

Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात

चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा

हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा

कांग्रेस सरकार प्रदेश की अनमोल धरोहर को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा, मुख्यमंत्री जवाब दें : राकेश जमवाल

कांग्रेस सरकार प्रदेश की अनमोल धरोहर को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा, मुख्यमंत्री जवाब दें : राकेश जमवाल