Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे • मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के प्रयासों से सेक्टर-74 और सेक्टर-75 को जोड़ने वाली सड़क का 3.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण • जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित • प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक • ‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’ • आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र • IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी

पंजाब

मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के प्रयासों से सेक्टर-74 और सेक्टर-75 को जोड़ने वाली सड़क का 3.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण

18 नवंबर, 2026 07:01 PM

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : मोहाली शहर के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने तथा शहरवासियों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विधानसभा हलका मोहाली के विधायक स. कुलवंत सिंह के प्रयासों से सेक्टर-74 (फेज-8) और सेक्टर-75 (8बी) को आपस में जोड़ने वाली सड़क का 3.20 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। इस सड़क की कुल लंबाई 1.36 किलोमीटर होगी और इसका निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा करवाया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक स. कुलवंत सिंह ने बताया कि मोहाली शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर की सड़कों का नवीनीकरण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सेक्टर-74 और सेक्टर-75 को जोड़ने वाली यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है, जिसे आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह सड़क 32 फुट चौड़ी है और सिंगल कैरिजवे के रूप में इस्तेमाल की जा रही है। नवीनीकरण के तहत सड़क के बीच में सेंट्रल वर्ज बनाया जाएगा तथा इसके दोनों तरफ 22-22 फुट चौड़ी सड़कें तैयार की जाएंगी। इससे सड़क की संरचना को अधिक व्यवस्थित किया जाएगा और वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।

विधायक ने बताया कि इस परियोजना के तहत सड़क के दोनों तरफ पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त रात के समय सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस प्रकार सड़क को वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।

स. कुलवंत सिंह ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में लोगों की जरूरतों और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़कों का नवीनीकरण, बेहतर यातायात व्यवस्था और पैदल चलने वालों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाना शहरी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि 3.20 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस सड़क नवीनीकरण प्रोजेक्ट के पूरा होने से सेक्टर-74 (फेज-8) और सेक्टर-75 (8बी) के निवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र का सड़क बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा तथा शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर सरबजीत सिंह समाना, मेयर नगर निगम, आर.पी. शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर, हरपाल सिंह चन्ना, डिप्टी मेयर मोहाली, हरपाल सिंह बराड़, एम.सी. वार्ड नंबर-50, कुलदीप सिंह समाना, श्री अशोक गुप्ता, प्रधान मोहाली उद्योग एसोसिएशन, हरिंदर सिंह बिल्ला, एडवोकेट जसवीर सिंह, के.एस. माहल, आर. विज, ए.एस. परमार, गुरप्रीत सिंह चाहल, गुरप्रीत सिंह लांडरां, जसप्रीत सिंह, सरपंच लांडरां, दर्शन सिंह मटौर, ब्लॉक प्रधान, अकबिंदर सिंह गोसल, चेयरमैन व्यापार कमीशन हलका मोहाली, बचन सिंह बोपाराय, एम.सी. तथा कमलजीत कौर, एम.सी. सोहाना उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे

जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पी.एच.डी. की डिग्री पूर्ण

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पी.एच.डी. की डिग्री पूर्ण

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद

जीओसी वज्र कोर ने जालंधर में सेना भर्ती रैली की समीक्षा की

जीओसी वज्र कोर ने जालंधर में सेना भर्ती रैली की समीक्षा की

पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना

पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना