Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश • कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पी.एच.डी. की डिग्री पूर्ण • पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद • जीओसी वज्र कोर ने जालंधर में सेना भर्ती रैली की समीक्षा की • IFFI 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ इंडियन पैनोरमा में चयनित • पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया • पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना • ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय: जिनकी दहाड़ और शहादत ने ब्रिटिश हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी • ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

पंजाब

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद

17 नवंबर, 2026 06:33 PM
चंडीगढ़ : पंजाब के बिजली मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा भर्ती और कौशल विकास के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ राज्य के नौजवानों के तकनीकी कौशल को निखारना है।

इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए बिजली मंत्री ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. अपने प्रशासनिक कार्यकलापों को मजबूत करने और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार लाने के लिए क्लर्कों के 450 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों तथा कायदों के अनुसार पूरी की जाएगी।

स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आगे बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अपने 'अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम' के तहत 'लाइनमैन ट्रेड' में 2500 अपरेंटिसों को कौशल तराशने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उम्मीदवारों को बिजली क्षेत्र में उद्योग-आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव प्रदान करेगा, जिससे न केवल उन्हें आवश्यक तकनीकी अनुभव मिलेगा बल्कि भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए भी रास्ता साफ होगा।

बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब सरकार कौशल विकास पहलों के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करने और नौजवानों को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि जहां क्लर्कों की भर्ती से पी.एस.पी.सी.एल. के प्रशासनिक और उपभोक्ता सेवाओं संबंधी कार्यों को मजबूती मिलेगी वहीं अपरेंटिसशिप कार्यक्रम बिजली क्षेत्र के लिए एक कुशल तकनीकी स्टाफ भी विकसित करेगा।

नौजवान सशक्तिकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स. सौंद ने कहा कि ये पहलें रोजगार की संभावनाओं को बेहतर बनाने और पंजाब के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को और बेहतर बनाने में बहुमूल्य योगदान देंगी।
-------
 
 
 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पी.एच.डी. की डिग्री पूर्ण

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पी.एच.डी. की डिग्री पूर्ण

जीओसी वज्र कोर ने जालंधर में सेना भर्ती रैली की समीक्षा की

जीओसी वज्र कोर ने जालंधर में सेना भर्ती रैली की समीक्षा की

पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना

पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना

तरनतारन बस हादसे पर एनएचआरसी सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव को जारी किया सशर्त समन

तरनतारन बस हादसे पर एनएचआरसी सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव को जारी किया सशर्त समन

पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल

पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली को लेकर कांग्रेस का सख्त फैसला, 4 मेंबरी कमेटी का गठन

विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली को लेकर कांग्रेस का सख्त फैसला, 4 मेंबरी कमेटी का गठन

अवैध हथियारों और नशा तस्करी के दो नैटवर्क का भंडाफोड़, 2 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

अवैध हथियारों और नशा तस्करी के दो नैटवर्क का भंडाफोड़, 2 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा