Friday, November 13, 2026
BREAKING
• जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे • अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका • Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात • चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान • हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा • ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लगभग 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई • संगरूर में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान • अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब भर के 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान

हिमाचल

चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

13 नवंबर, 2026 07:46 PM

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘चलो चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान पूरे प्रदेश में एसडीएम स्तर, मंडल स्तर और राज्य स्तर पर चलाया जाएगा। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना भी तैयार की गई है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि एक अच्छा शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि बच्चों को जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाता है।


'एकजुटता को चिट्टे के खिलाफ खड़ा करने की जरूरत'
मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, युवक मंडलों और सामाजिक संस्थाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टे की लत से बाहर निकलना संभव है। सही उपचार, परिवार के सहयोग और मजबूत इच्छाशक्ति से व्यक्ति अपने जीवन को दोबारा नई दिशा दे सकता है। हमारा उद्देश्य केवल चिट्टे को हराना नहीं, बल्कि जिंदगी को जिताना है। मुख्यमंत्री ने मंडी की अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि का उल्लेख करते हुए कहा कि जब दूर-दूर से देवी-देवता रथों में सवार होकर मंडी पहुंचते हैं और हजारों लोग इस उत्सव का हिस्सा बनते हैं, तब हमारी संस्कृति की सामूहिकता और एकजुटता की विशेषता देखने को मिलती है। आज इसी एकजुटता को चिट्टे के खिलाफ खड़ा करने की जरूरत है। देवभूमि हिमाचल की पहचान केवल मंदिरों, मेलों और त्योहारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हमारे आचरण में भी दिखाई देनी चाहिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस लड़ाई की सबसे बड़ी ताकत हिमाचल के नौजवान हैं। यदि युवा नशे के खिलाफ लड़ने का संकल्प ले लें तो प्रदेश का भविष्य बदला जा सकता है। उन्हें हिमाचल के बच्चों और युवा पीढ़ी पर पूरा भरोसा है। वह ऐसा हिमाचल देखना चाहते हैं, जहां किसी मां को अपने बच्चे के चिट्टे की गिरफ्त में आने की चिंता न हो और किसी पिता को अपनी संतान का भविष्य बर्बाद होते न देखना पड़े। हर नौजवान के हाथ में हुनर, आंखों में सपने और दिल में अपने प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात

Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात

हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा

हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा

कांग्रेस सरकार प्रदेश की अनमोल धरोहर को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा, मुख्यमंत्री जवाब दें : राकेश जमवाल

कांग्रेस सरकार प्रदेश की अनमोल धरोहर को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा, मुख्यमंत्री जवाब दें : राकेश जमवाल

हिमाचल के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौ*त; पायलट के खिलाफ केस दर्ज

हिमाचल के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौ*त; पायलट के खिलाफ केस दर्ज

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज की प्रेरणा, मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को दी नई दिशा : सुनील नेगी

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज की प्रेरणा, मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को दी नई दिशा : सुनील नेगी

Shimla: हिमाचल की धरोहरों को सरेआम बेच रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम

Shimla: हिमाचल की धरोहरों को सरेआम बेच रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम

हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी

हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Shimla: भाजपा के 12 वर्ष के शासन में लोकतंत्र की संस्थाओं को किया गया कमजोर : नेगी

Shimla: भाजपा के 12 वर्ष के शासन में लोकतंत्र की संस्थाओं को किया गया कमजोर : नेगी

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही सरकार : नरेश

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही सरकार : नरेश

Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर