Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार • पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा • मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया • पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान • पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज • हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी • जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9 से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, AQI 500 के पार • धान की खरीद बंद होने पर भड़के किसान और आढ़ती, मोहाली नेशनल हाईवे किया जाम • पालने में आई एक और नन्ही परी, प्रशासन ने बचाई जान, 198 बच्चों तक पहुंची मदद • चुनावों से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, चन्नी शुरू करने जा रहे बड़ी मुहिम

हिमाचल

हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी

हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी

10 नवंबर, 2026 05:42 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगेगा। मौसम विभाग ने 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। विभाग ने मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों और बागवानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


ऊना में सबसे ज्यादा गर्मी, मंडी और सुंदरनगर में कोहरा
पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और किसी भी क्षेत्र में बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, सुबह के समय मंडी और सुंदरनगर में कोहरे का असर देखने को मिला। सोमवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


कुकुमसेरी में पारा माइनस 1.8 डिग्री पहुंचा
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंडी में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और सुंदरनगर में 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।


अगले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: भाजपा के 12 वर्ष के शासन में लोकतंत्र की संस्थाओं को किया गया कमजोर : नेगी

Shimla: भाजपा के 12 वर्ष के शासन में लोकतंत्र की संस्थाओं को किया गया कमजोर : नेगी

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही सरकार : नरेश

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही सरकार : नरेश

Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Himachal: शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें किन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Himachal: CM सुक्खू बोले-हमारी इच्छाशक्ति बिकाऊ नहीं, बिना झुके लड़ी हिमाचली अधिकारों की लड़ाई

Himachal: CM सुक्खू बोले-हमारी इच्छाशक्ति बिकाऊ नहीं, बिना झुके लड़ी हिमाचली अधिकारों की लड़ाई

Bilaspur: दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट, जिले में तैनात किए 8 फायर टैंडर

Bilaspur: दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट, जिले में तैनात किए 8 फायर टैंडर

Mandi: हिमकेयर योजना को बदनाम करने से बाज आएं मुख्यमंत्री : जयराम

Mandi: हिमकेयर योजना को बदनाम करने से बाज आएं मुख्यमंत्री : जयराम

शिक्षा मंत्री ने 2.50 करोड़ से निर्मित लोहट पुल का किया लोकार्पण, बोले- नई सड़कों का निर्माण निरंतर जारी...

शिक्षा मंत्री ने 2.50 करोड़ से निर्मित लोहट पुल का किया लोकार्पण, बोले- नई सड़कों का निर्माण निरंतर जारी...

खुशखबरी! दीपावली पर CM सुक्खू श्रमिकों को देंगे 6.10 करोड़ रुपए, 1444 परिवारों को मिलेगा लाभ

खुशखबरी! दीपावली पर CM सुक्खू श्रमिकों को देंगे 6.10 करोड़ रुपए, 1444 परिवारों को मिलेगा लाभ

Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम

Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम

Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान

Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान