Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी • हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण • अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला • सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार • पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा • मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया • पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान • पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज • हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी • जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9 से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, AQI 500 के पार

पंजाब

पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज

10 नवंबर, 2026 05:47 PM

पटियाला : पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई के बावजूद खेतों में आग लगाने के मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की 9 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पराली जलाने की कुल 4,657 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन मामलों में 1,442 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि पर्यावरणीय जुर्माने के रूप में 7 करोड़ 28 लाख 50 हजार रुपये लगाए गए हैं। इनमें से 3 करोड़ 36 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में कुल 32.87 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र में से 93.70 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई पूरी हो चुकी है। पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासनिक और निगरानी टीमें लगातार खेतों का निरीक्षण कर रही हैं। अब तक 3,845 खेतों में आग लगने की घटनाओं का निरीक्षण किया गया है, जबकि 1,675 स्थानों पर पराली जलाने के निशानों की भौतिक पुष्टि की गई है।


पटियाला जिले में पराली जलाने की 299 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 195 मामलों में खेतों का निरीक्षण किया गया और 122 स्थानों पर आग लगने के निशानों की पुष्टि हुई है। जिले में 86 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं, पर्यावरणीय जुर्माने के रूप में 43.50 लाख रुपये लगाए गए हैं, जिनमें से 15 लाख रुपये की वसूली हुई है। इसके अलावा, 35 मामलों में रेड एंट्री की गई है और 185 चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं।


फिरोजपुर में पराली जलाने के दूसरे सर्वाधिक 621 मामले दर्ज किए गए हैं। तरनतारन में 659 मामले दर्ज किए गए हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। संगरूर में 508 और बठिंडा में 412 मामले सामने आए हैं। इन जिलों में भी पराली जलाने की घटनाएं प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तरनतारन में 307 एफआईआर, फिरोजपुर में 365 और संगरूर में 80 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं, बठिंडा में 19 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान

पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान

जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9  से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे,  AQI 500 के पार

जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9 से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, AQI 500 के पार

धान की खरीद बंद होने पर भड़के किसान और आढ़ती, मोहाली नेशनल हाईवे किया जाम

धान की खरीद बंद होने पर भड़के किसान और आढ़ती, मोहाली नेशनल हाईवे किया जाम

पालने में आई एक और नन्ही परी, प्रशासन ने बचाई जान, 198 बच्चों तक पहुंची मदद

पालने में आई एक और नन्ही परी, प्रशासन ने बचाई जान, 198 बच्चों तक पहुंची मदद

चुनावों से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, चन्नी शुरू करने जा रहे बड़ी मुहिम

चुनावों से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, चन्नी शुरू करने जा रहे बड़ी मुहिम

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

भगवंत मान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार; पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मात्र एक वर्ष में दिए जाएंगे 56,183 कंप्यूटर

भगवंत मान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार; पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मात्र एक वर्ष में दिए जाएंगे 56,183 कंप्यूटर

अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और 1.986 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और 1.986 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार

पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार