Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी • हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण • अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला • सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार • पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा • मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया • पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान • पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज • हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी • जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9 से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, AQI 500 के पार

हरियाणा

राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी

10 नवंबर, 2026 05:59 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुनानगर जिले के बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य, दिव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाए। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला प्रदेश की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। इसकी गरिमा और ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में लगभग 122 एकड़ क्षेत्र में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी.बी. भारती, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, यमुनानगर की उपायुक्त प्रीति, विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया तथा यमुनानगर के अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कपालमोचन मेले में एक भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाए, जिसमें सिखों के सभी दस गुरुओं के गौरवशाली इतिहास, उनके जीवन दर्शन, शिक्षाओं और समाज के प्रति योगदान को सचित्र रूप में प्रदर्शित किया जाए। इसके साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की स्मृति में अम्बाला में निर्मित शहीदी स्मारक की ऐतिहासिक महत्ता को भी प्रमुखता से दर्शाया जाए, ताकि श्रद्धालु देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष से परिचित हो सकें। इसके अतिरिक्त एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रदेश की विकास यात्रा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के विशिष्ट अतिथि भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। उन्होंने बताया कि संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत 24 नवम्बर को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की राज्य स्तरीय जयंती भी बिलासपुर में मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को एक यादगार आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं।
इस अवसर पर श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके संदेश पर आधारित भव्य ड्रोन शो तथा लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मेले के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर आकर्षक एवं भव्य तोरणद्वार बनाए जाएं। इन स्वागत द्वारों का नामकरण श्री गुरु नानक देव जी, बाबा बंदा सिंह बहादुर सहित अन्य महान संतों एवं महापुरुषों के नाम पर किया जाए। स्वागत द्वारों और मेला परिसर में गुरबाणी के पवित्र स्वर गूंजते रहें, ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति हो।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, ठहरने के उचित स्थान, स्वच्छ पेयजल तथा महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान रखे जाएं। सफाई व्यवस्था ऐसी हो कि पूरे मेला परिसर में कहीं भी कूड़ा-कचरा दिखाई न दे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्वदेशी उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाए। इससे श्रद्धालुओं को स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएं, ताकि श्रद्धालु मेले के प्रमुख कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाला ऐतिहासिक कपालमोचन मेला श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केन्द्र है। इस मेले में हर वर्ष हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।


उन्होंने कहा कि कपालमोचन तीर्थ का विशेष पौराणिक महत्व है। यहां स्थित श्री कपालमोचन, श्री ऋणमोचन और श्री सूरजकुंड सरोवर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के केन्द्र हैं। श्रद्धालु इन पवित्र सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सरोवरों की आवश्यक मरम्मत एवं साफ-सफाई करवाई जाए तथा स्नान के लिए स्वच्छ जल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की ओर जाने वाली सभी सड़कों की आवश्यक मरम्मत समय रहते पूरी करवाई जाए। सभी प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बेहतर आवागमन एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। मेला परिसर के प्रत्येक सेक्टर में वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था हो तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं।


मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक संग्रहालय के रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और मेले से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था को समय रहते अंतिम रूप दें।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले की ऐतिहासिक गरिमा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर लौटें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण

हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण

अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला

अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार

पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा

पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया

हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका

हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका

हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार