Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• धान की खरीद बंद होने पर भड़के किसान और आढ़ती, मोहाली नेशनल हाईवे किया जाम • पालने में आई एक और नन्ही परी, प्रशासन ने बचाई जान, 198 बच्चों तक पहुंची मदद • चुनावों से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, चन्नी शुरू करने जा रहे बड़ी मुहिम • हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका • हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश • Shimla: भाजपा के 12 वर्ष के शासन में लोकतंत्र की संस्थाओं को किया गया कमजोर : नेगी • Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही सरकार : नरेश • भारत-अमेरिका ने नशे के खिलाफ युद्ध को और मजबूत किया, नई दिल्ली में हुई अहम बैठक • ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’ • विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

हरियाणा

हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका

10 नवंबर, 2026 05:24 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में इस बार धान की खरीद पिछले 10 सालों में सबसे कम हुई है। खरीफ 2026-2027 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीद का 58 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) का लक्ष्य रखा था। अभी तक इस बार 44.93 एलएमटी की ही खरीद हो सकी है। इस सीजन में खरीद का लक्ष्य भी पूरा नहीं होगा, क्योंकि अब एमएसपी पर धान खरीद के लिए केवल छह दिन ही शेष बचे हैं।

हरियाणा में धान खरीद की बात करें तो 10 साल पहले यानी 2016-2017 में सबसे कम 53.48 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई थी। बिजाई के लिए लक्ष्य 15.60 लाख हेक्टेयर था मगर लक्ष्य से अधिक यानी करीब 17.26 लाख हेक्टेयर में बिजाई हुई।

विशेषज्ञों का आकलन है कि इस बार धान की पकी फसल पर असमय बरसात होने से नुकसान हुआ है। कृषि व किसान कल्याण विभाग ने खाद्य आपूर्ति विभाग को अनुमानित धान के उत्पादन का ब्योरा भेजा था। इसमें 60.32 लाख मीट्रिक टन ही मोटे धान का उत्पादन होने का अनुमान था।

अभी भी 409.46 करोड़ रुपये का भुगतान अटका राज्य की मंडियों में 15 नवंबर तक खरीद होनी है। इस बार किसान मंडियों में धान भी कम लेकर पहुंचे हैं जो अभी तक 49.30 एलएमटी हैं।कुल 44.93 एलएमटी में से 40.79 एलएमटी का उठान हो चुका है। साथ ही अभी तक 9740.72 करोड़ रुपये में से 9331.26 करोड़ रुपये का किसानों को भुगतान हो चुका है। यह बात सही है कि उत्पादन कम हुआ है। साथ ही कुछ मंडियों में निजी व्यापारियों ने भी अधिक दामों में धान की खरीद की। ऐसे में खरीद का लक्ष्य पूरा करने में दिक्कतें आईं हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम

फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम

दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस

दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी

एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी