फरीदाबाद : फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी प्रह्लाद कुमार ने बताया कि मामूली पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने ही 42 साल के परमजीत की हत्या कर दी।
थाना प्रभारी प्रह्लाद कुमार ने बताया कि मृतक एक MNC कंपनी में काम करता था जो अपने भांजे की शादी में शामिल होने आया था लेकिन बीती रात आरोपी मोनू ने अपनी पिस्तौल से कई गोलियों मारकर उसकी हत्या कर दी, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटो में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी प्रह्लाद कुमार ने बताया कि लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया। इसको 8 से 9 गोलियां लगी है।, बाकी एक्स-रे होगा तो पता चलेगा। पोस्टमार्टम हो रहा है, टोटल 14 राउंड फायर हुए, आरोपी को पकड़ लिया गया है। हमारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने, एसीपी साहब के दिशा-निर्देश पर तुरंत ही सारी क्राइम ब्रांच एक्टिव कर दी थी तो कामयाबी हासिल की।
अब इन्वेस्टिगेशन करेंगे आगे फिर आपको बता देंगे, ये पता चला है कि एक दिन पहले ही ये सिंगापुर से आए थे, वहां किसी कंपनी में नौकरी करते थे। यहां पर अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। परिवार वाले इस हालत में नहीं थे बताने के लिए, बाकी इन्वेस्टिगेशन में जो चीज आएगी वो बताई जायेगी।