Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार • फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम • दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस • Bilaspur: दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट, जिले में तैनात किए 8 फायर टैंडर • फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या • पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत गांव बेनड़ा और धूरा में स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन • गांव भुल्लरहेड़ी में मस्जिद के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट • पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पंजाब ने केंद्र के समक्ष उठाया माइनर मिनरल वाले राज्यों के लिए एस.ए.एस.सी.आई. 2026-27 के संशोधित पात्रता मानदंडों का मुद्दा, 2025 में राज्य को मिले प्रथम स्थान का दिया हवाला: बरिंदर कुमार गोयल • पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

हरियाणा

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

07 नवंबर, 2026 08:04 PM

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सेक्टर-21C की है, जहां पड़ोसी के साथ पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से परमजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में उन्हें 9 गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने करीब 15 राउंड फायर किए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच पार्किंग में कुत्ते को गंदगी कराने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मोनू का बेटा पार्किंग में अपने डॉग को पॉटी कराता था, जिसका परमजीत का परिवार विरोध करता था। शुक्रवार रात को भी पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर परमजीत और मोनू के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पिस्टल निकालकर परमजीत पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल परमजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


बेटे ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना
घटना के बाद परमजीत के बेटे शौर्या ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


भांजे की शादी में शामिल होने सिंगापुर से आए थे परमजीत
सूरजकुंड थाना पुलिस के अनुसार, परमजीत धनखड़ सिंगापुर में रहते थे और टेक महिंद्रा में एशिया हेड के पद पर कार्यरत थे। वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही सिंगापुर से फरीदाबाद लौटे थे। उनके भांजे की शादी 24 नवंबर को होनी है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम

फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम

दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस

दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस

एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी

एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी

गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला

गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला

'1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था', अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले

'1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था', अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की गई

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की गई

'हिम्मत है तो संसद में आकर चर्चा करें', करनाल में राहुल गांधी को अमित शाह ने दी चुनौती

'हिम्मत है तो संसद में आकर चर्चा करें', करनाल में राहुल गांधी को अमित शाह ने दी चुनौती

धान खरीद पोर्टल की तकनीकी खामियों से किसान परेशान, सरकार तत्काल समाधान करे : सैलजा

धान खरीद पोर्टल की तकनीकी खामियों से किसान परेशान, सरकार तत्काल समाधान करे : सैलजा

जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण

जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण

मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी

मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी