Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार • Himachal: CM सुक्खू बोले-हमारी इच्छाशक्ति बिकाऊ नहीं, बिना झुके लड़ी हिमाचली अधिकारों की लड़ाई • परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली • हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान • अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और 1.986 किलो हेरोइन बरामद • पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन • पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार • फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम • दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस • Bilaspur: दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट, जिले में तैनात किए 8 फायर टैंडर

हरियाणा

दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस

07 नवंबर, 2026 08:14 PM

हिसार : दिवाली के त्योहार से पहले उकलाना में आबादी क्षेत्र के बीच अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। CM फ्लाइंग हिसार की टीम ने दमकल विभाग व पुलिस टीम के साथ गुरुवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित सिंगला जनरल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 159 किलोग्राम पटाखे बरामद किए।

दुकान संचालक मौके पर पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई लाइसेंस या अनुमति पेश नहीं कर पाया। दमकल विभाग की टीम ने बरामद पटाखों को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर दुकान मालिक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा। रेड का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ दमकल विभाग के अधिकारी रणदीप श्योकंद, एसआई बलवान और हेड कांस्टेबल विजय भी मौजूद रहे।

गुप्त सूचना पर पुरानी अनाज मंडी में की रेड
जानकारी के अनुसार CM फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना को गुप्त सूचना मिली थी कि उकलाना की पुरानी अनाज मंडी स्थित सिंगला जनरल स्टोर (टेकराम सिंगला) पर बिना किसी अनुमति और लाइसेंस के बड़ी मात्रा में पटाखे स्टॉक किए गए हैं तथा उनकी बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम दमकल विभाग के अधिकारियों व पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान दुकान में करीब 159 किलोग्राम पटाखे मिले। दुकान संचालक पटाखों को रखने और बेचने के लिए कोई वैध लाइसेंस या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बरामद पटाखों को अपने कब्जे में ले लिया।

आबादी के बीच पटाखों का स्टॉक बना था खतरा
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पटाखों का भंडारण पुरानी अनाज मंडी के आबादी क्षेत्र में स्थित जनरल स्टोर में किया गया था। ऐसे स्थान पर बड़ी मात्रा में पटाखे रखना आसपास के दुकानदारों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता था। पटाखों में आग लगने या विस्फोट होने की स्थिति में आसपास की दुकानों और रिहायशी क्षेत्र में जान-माल का नुकसान होने की आशंका थी।

गनीमत रही कि दीपावली से पहले CM फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए पटाखों को बरामद कर लिया। स्थानीय लोगों ने भी आबादी क्षेत्र में पटाखों के अवैध भंडारण पर चिंता जताते हुए कार्रवाई को जरूरी बताया।

पहले भी पटाखों के गोदाम में हो चुका है बड़ा हादसा
गौरतलब है कि करीब दो-तीन साल पहले उकलाना क्षेत्र में लितानी मोड़ के पास बनाए गए पटाखों के गोदाम में विस्फोट होने से बिठमड़ा गांव के एक युवक की मौत हो गई थी। उस हादसे के बावजूद आबादी क्षेत्र में पटाखों का अवैध भंडारण किए जाने का मामला सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिना लाइसेंस पटाखे रखने और बेचने वालों पर होगी कार्रवाई : सुनैना
CM फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश हैं कि बिना वैध अनुमति के पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उकलाना में कार्रवाई के दौरान करीब 159 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए हैं। दुकान संचालक के पास न तो पटाखे रखने और बेचने का लाइसेंस मिला और न ही दमकल विभाग की एनओसी प्रस्तुत की गई। बरामद पटाखे दमकल विभाग के सुपुर्द कर दिए गए हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए उकलाना पुलिस को शिकायत दी गई है।

उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से अपील की कि बिना वैध लाइसेंस और निर्धारित सुरक्षा मानकों के पटाखों का भंडारण या बिक्री न करें। आबादी क्षेत्र में इस तरह पटाखे रखना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दुकान मालिक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज होगा
उकलाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि CM फ्लाइंग टीम की शिकायत पर सिंगला जनरल स्टोर के मालिक के खिलाफ बिना अनुमति बिक्री के लिए करीब 159 किलोग्राम पटाखे रखने के मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा। बरामद पटाखे दमकल विभाग ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

परीक्षा के तनाव से बच्चों को निकालेंगे शिक्षक, हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली

हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान

फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम

फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी

एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी

गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला

गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला

'1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था', अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले

'1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था', अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की गई

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की गई

'हिम्मत है तो संसद में आकर चर्चा करें', करनाल में राहुल गांधी को अमित शाह ने दी चुनौती

'हिम्मत है तो संसद में आकर चर्चा करें', करनाल में राहुल गांधी को अमित शाह ने दी चुनौती