Thursday, November 19, 2026
BREAKING
• पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार • 1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज • हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप • भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक • 'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की • मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

हिमाचल

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक

19 नवंबर, 2026 08:06 PM

धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंडी हादसे पर शोक व्यक्त किया और राज्य के अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण दवाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। उन्होंने 16 वर्षों तक देश की प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, जो उन्हें सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक बनाता है। देश उनके फैसलों और योगदान को याद करता है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। 1971 में बांग्लादेश के निर्माण में उनके फैसलों ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूर्व राजाओं को मिलने वाले 'प्रिवी पर्स' (शाही भत्ते) को भी खत्म किया और 'लैंड सीलिंग एक्ट' (भूमि सीमा कानून) लागू किया।" वहीं, मंडी में हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और नियमानुसार आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि मंडी जिले में एक कार गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में कार सवार छह युवकों की मौत हो गई थी। हादसा जोगिंदरनगर उपमंडल के लडभड़ोल इलाके में हुआ था।


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर भी सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के अस्पतालों में मरीजों को बेहतर गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार चाहती है कि दवाइयों की सप्लाई के लिए 500 करोड़ रुपये टर्नओवर वाली कंपनियों की शर्त लागू हो लेकिन छोटे वेंडरों के हाईकोर्ट जाने के बाद इस मामले में स्टे लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि प्रदेश के लोगों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिलें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने

Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने

'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

Himachal: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपा सदन, डिप्टी CM और BJP विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक

Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर

Bilaspur: मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी ट्रेन, पूरा होगा वर्षों पुराना रेल का सपना : अनुराग ठाकुर

Una: डिप्टी सीएम ने 14 पंचायतों को सौंपे ई-रिक्शा, हरोली-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

Una: डिप्टी सीएम ने 14 पंचायतों को सौंपे ई-रिक्शा, हरोली-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

Bilaspur: एम्स में कैंसर मरीजों को रेडियोथैरेपी के दौरान मिलेगी आधुनिक सुविधा

Bilaspur: एम्स में कैंसर मरीजों को रेडियोथैरेपी के दौरान मिलेगी आधुनिक सुविधा

Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात

Himachal: सोनिया गांधी की जीवनी पर छिड़ी बहस के बीच विक्रमादित्य सिंह की एंट्री, PM मोदी के भविष्य और किताब को लेकर कह दी बड़ी बात

चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

चिट्टे के खिलाफ जनभागीदारी से चलेगा अभियान, CM सुक्खू ने युवाओं से किया 'नशामुक्त' हिमाचल बनाने का आह्वान

हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा

हिमाचल में दंत चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपए होंगे खर्च, CM सुक्खू ने की घोषणा