Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू • Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना • जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता • कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन • गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा • पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

हिमाचल

Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम

25 नवंबर, 2026 07:38 PM

अर्की : भाजपा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ओर से शालाघाट स्थित अर्जुन मैदान में पंचायती राज एवं नगर निकाय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने समारोह की अध्यक्षता की। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप विशेषातिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस सरकार की चुनावी घोषणाओं और 10 गारंटियों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को चुनाव के समय बड़े-बड़े वायदे किए गए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वायदों को पूरा करने में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को उम्मीदें दिखाकर सत्ता हासिल की, मगर आज अनेक वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने की गारंटी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं को इस योजना का लाभ देने के नाम पर चुनाव के दौरान बड़े दावे किए गए थे, लेकिन महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचाने में सरकार विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने के बजाय बहानेबाजी कर रही है और जनता को जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टालने का हरसम्भव प्रयास किया, किन्तु सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चुनाव करवाए गए जिसमें भरमौर से लेकर सिरमौर तक कांग्रेस का सफाया हो गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का समर्थन और कार्यकर्त्ताओं का उत्साह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि 2027 में कांग्रेस की विदाई तय है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस को अपने वायदे का जवाब देना ही होगा : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हाल ही में संपन्न पंचायती राज चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकार दिया है। वह बुधवार को अर्की में आयोजित भाजपा जनप्रतिनिधि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले हर महिला को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी, लेकिन आज यह गारंटी पूरी तरह झूठी साबित हुई है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की माताओं और बहनों को झूठा वायदा करके ठगा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को 2 वर्ष का 72 हजार रुपए देना ही पड़ेगा। सरकार महिलाओं के अधिकारों से बच नहीं सकती और उसे अपने वायदे का जवाब देना ही होगा। इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदेश के 5 लाख युवाओं को पक्की नौकरी देने की गारंटी दी थी। चुनावों के समय युवाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार अपनी ही गारंटियों को पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और लोग कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना

Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना

हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन

1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम

Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम

बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार

बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार

हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

CM सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

CM सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति

CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति