Monday, November 23, 2026
BREAKING
• हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली • ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी • पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति • भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी? • पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल • Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम • बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार • विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल •  “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा

हिमाचल

बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार

23 नवंबर, 2026 07:22 PM

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र की करीब 14 पंचायतों के किसानों ने रविवार को टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण की राज्य सरकार की योजना के खिलाफ आंदोलन करने और कानूनी लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने इस संबंध में हिमुडा द्वारा जारी अधिसूचना रद्द करने की मांग की।


''हम बद्दी में एक 'मिनी चंडीगढ़' नहीं चाहते''
परियोजना के दायरे में आने वाली जमीन के मालिक ग्रामीणों ने कहा, ''हम बद्दी में एक 'मिनी चंडीगढ़' नहीं चाहते।'' उन्होंने कहा कि क्षेत्र को सड़कों, अस्पतालों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के अवसरों की जरूरत है, न कि ऐसे विकास की, जिसके कारण लोगों को अपनी पैतृक जमीन और घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़े। प्रस्तावित 'हिम-चंडीगढ़' टाउनशिप सोलन जिले के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के शीतलपुर में विकसित की जानी है। यह चंडीगढ़ से करीब 30 किलोमीटर दूर है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस साल जनवरी में दावा किया था कि तीन पंचायतें इस परियोजना के लिए जमीन देने को तैयार हैं। हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) ने 23 अक्टूबर को एक अधिसूचना जारी कर बताया था कि सरकार निजी भूमि सहित 8,000 बीघा से अधिक जमीन का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव रखती है। प्रस्तावित टाउनशिप के विरोध में प्रभावित गांवों के किसानों ने बैठक की और घोषणा की कि वे किसी भी परिस्थिति में परियोजना के लिए अपनी पैतृक और निजी जमीन नहीं देंगे। उन्होंने 28 और 30 नवंबर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का भी फैसला किया।


किसानों ने अधिकारियों के कामकाज पर भी सवाल उठाए
मुख्यमंत्री सुक्खू ने 17 नवंबर को सदन में बताया था कि सरकार ने चंडीगढ़ में कोई जमीन नहीं बेची है, बल्कि 8,000 बीघा जमीन आवास विभाग को हस्तांतरित की है। बैठक के दौरान किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने जमीनी हकीकत और स्थानीय लोगों की आपत्तियों को सरकार के सामने सही तरीके से पेश नहीं किया। बैठक में पूर्व विधायक परमजीत सिंह, हंसराज चंदेल, भाग सिंह कुंडलस, कृष्ण कौशल, चिंतराम, संजीव ठाकुर, चरणदास, विधि चंद राणा, जिला परिषद सदस्य राज कुमार और बीडीसी उपाध्यक्ष अशोक कुमार सहित अन्य स्थानीय निवासी मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम

Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम

हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

CM सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

CM सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

Kangra: टांडा अस्पताल में अब टैस्ट के लिए नहीं मिलेंगी लंबी तारीखें, CM ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला MRI मशीन

CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति

CM सुक्खू ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का किया उद्घाटन, बोले- जल्द होगी अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति

Kangra: ऑप्रेशन सिंदूर और सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री जगत सिंह नेगी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

Kangra: ऑप्रेशन सिंदूर और सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री जगत सिंह नेगी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक

Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने

Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने

'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन