शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को आईजीएमसी एवं अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कुलदीप सिंह पठानिया के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी आईजीएमसी में विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की। जयराम ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष का कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से कुलदीप सिंह पठानिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।