Monday, November 23, 2026
BREAKING
• मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार • विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष • हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली • ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी • पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति • भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी? • पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल • Shimla: मुख्यमंत्री ने IGMC पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जाना कुशलक्षेम • बद्दी में 'मिनी चंडीगढ़' टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, 14 पंचायतों के लोगों ने जमीन देने से किया इनकार • विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब

भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी?

23 नवंबर, 2026 07:25 PM

अमृतसर : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अकाली दल के फिर से एक साथ आने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दोनों दलों पर तीखा हमला बोला। पायलट ने कहा कि जिन कारणों से दोनों का गठबंधन टूटा था, क्या वे कारण अब खत्म हो गए हैं? साढ़े पांच साल तक एक-दूसरे पर ड्रग्स और तीन काले कानूनों को लेकर हमला बोलने वाली दोनों पार्टियां अब चुनाव से ठीक पहले मजबूरी में एक-दूसरे का दामन थाम रही हैं, क्योंकि पंजाब में दोनों अपनी जमीन तलाश रही हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "भाजपा हारने जा रही है। अभी राजस्थान में जो पंचायत चुनाव हुए हैं, वहां लोगों ने एकतरफा वोट डाला है। एकतरफा वोट कांग्रेस को मिला है, इसलिए भाजपा का जाना तय है। मजबूरी में यह उनकी एक तरह की बेताब कोशिश है। अब वे अपने गठबंधन सहयोगी ढूंढ रहे हैं।" भाजपा-अकाली दल गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि जिस अकाली दल को उन्होंने गठबंधन तोड़ते समय क्या-क्या नहीं कहा और जब किसानों के खिलाफ तीन काले कानून बनाए गए थे तो इसी अकाली दल ने भी भाजपा को क्या-क्या नहीं कहा था। आज ऐसी क्या मजबूरी है कि दोनों फिर वापस एक होने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि जनता के सामने जाकर चुनाव लड़ सकें। पंजाब की जनता जानती है कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार को जाना है, तो उसके विकल्प में अगर कोई दल है, जो पंजाब में अपने दम पर मजबूती से खड़ा है, तो वह कांग्रेस है।


कांग्रेस नेता ने कहा कि जब इनका आपस में समझौता खत्म हुआ तो भाजपा ने कई सारी बातें बोलीं। जिन कारणों से दोनों पार्टी का गठबंधन टूटा, क्या वो सारे कारण अब खत्म हो गए। मीडिया में खबर आ रही है कि भाजपा और अकाली दल गठबंधन करने जा रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि किन बातों से ये गठबंधन टूटा था और अब ऐसा कौन सा बदलाव हुआ कि ये फिर से गठबंधन करने जा रहे हैं। दोनों ही पार्टी पंजाब में अपनी जमीन तलाश रही हैं। चुनाव से ठीक पहले मजबूरन एक-दूसरे का दामन थाम रहे हैं। जनता समझती है कि आप साढे़ पांच साल तो अलग-अलग रहे और क्या-क्या बातें बोलीं, ड्रग्स को लेकर, तीन काले कानून बने, उसको लेकर। दोनों पार्टी को जवाब देना चाहिए कि वो किन कारणों से आज साथ आ रहे हैं।


सचिन पायलट ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने 4 नवंबर को संगरूर में घोषणा की थी कि पंजाब के लोगों को इंसाफ चाहिए। इंसाफ की मांग को लेकर हमारे तमाम नेता लगातार यात्राएं, रैलियां और कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। चाहे वह बस यात्रा हो, साइकिल यात्रा हो या पदयात्रा, पंजाब के लोगों को इंसाफ दिलाना हमारी पार्टी का संकल्प है। राहुल गांधी के निर्देश के बाद सभी लोग इस अभियान में पूरी तरह लगे हुए हैं।
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन पहले राजस्थान के लोगों ने भी अपनी राय दे दी है कि अब चिंतन करो। घमंड और अहंकार से काम नहीं चलेगा। भाजपा के डबल इंजन फेल हो चुके हैं। हम लोग बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल

पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल

विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

 “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा

 “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा

माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन

माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस

पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस