Monday, November 23, 2026
BREAKING
• विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल •  “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा • माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन • अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद • ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त • भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार • पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी • मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत • आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1'

पंजाब

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

23 नवंबर, 2026 06:49 PM
चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित एवं नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग सहित तीन व्यक्तियों को 17.5 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण उर्फ रहमत और राहुल सिंह, दोनों निवासी नारायणगढ़, छेहरटा (अमृतसर) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों की काले रंग की 'हीरो स्प्लेंडर' मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों की आवाजाही के लिए किया जाता था।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अजनाला के सीमावर्ती क्षेत्र से ड्रोन के माध्यम से भेजी जाने वाली हेरोइन की खेप प्राप्त करते थे और उसे आगे विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते थे।
ऑपरेशन के संबंध में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि अरुण उर्फ रहमत, राहुल सिंह और उनके एक नाबालिग साथी ने कुछ अन्य अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर हाल ही में अजनाला के सीमावर्ती क्षेत्र से हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है। वे इस नशीले पदार्थ को आगे सप्लाई करने के लिए अमृतसर-अजनाला रोड स्थित 'अड्डा महल बुखारी' की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और 'अड्डा महल बुखारी' के निकट तीनों आरोपियों को 17.5 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने, नेटवर्क में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान करने तथा पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 77, दिनांक 23-11-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

विपक्ष शोर मचाता रहेगा, लोग हमारा काम देखकर फैसला करेंगे: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

 “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा

 “मावां-धीयां सत्कार योजना”: विधायक कुलवंत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों को 12.95 लाख रुपये का चेक सौंपा

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के प्रबंधों की डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने की समीक्षा

माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन

माई भारत द्वारा वीबीवाईएलडी-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन

‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस

पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस

बहन से विवाद के बाद होटल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, हाईटेंशन तारों में फंसा

बहन से विवाद के बाद होटल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, हाईटेंशन तारों में फंसा

8 दिसंबर को मोगा में अकाली दल की मेगा रैली, सुखबीर बादल ने खुद संभाला तैयारियों का मोर्चा

8 दिसंबर को मोगा में अकाली दल की मेगा रैली, सुखबीर बादल ने खुद संभाला तैयारियों का मोर्चा

जालंधर में सेना भर्ती रैली का सफलतापूर्वक समापन

जालंधर में सेना भर्ती रैली का सफलतापूर्वक समापन

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सफर : 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सफर : 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना