Monday, November 23, 2026
BREAKING
• भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार • पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी • मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत • आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' • विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया • बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर • रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो' • इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज • साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में • एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

खेल

पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी

23 नवंबर, 2026 11:40 AM

नई दिल्ली; । भारत-ए को एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में रविवार को पाकिस्तान-ए के खिलाफ 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान से मिले 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 265 रन बनाकर ऑलआउट हुई। आइए आपको बताते हैं कि तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पाकिस्तान से हारने के बावजूद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।


दरअसल, भारत-ए ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 2 मैच खेले हैं। नेपाल के खिलाफ भारतीय टीम ने 306 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारत-ए को अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी और तीसरा मैच 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

भारत-ए के लिए अच्छी चीज यह है कि टीम का नेट रन रेट काफी अच्छा है और ग्रुप बी में टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। यानी यूएई के खिलाफ मिली जीत से भारतीय टीम आसानी से अंतिम चार में जगह पक्की कर लेगी। पाकिस्तान लगातार दो मैच जीतकर इस ग्रुप से पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है।

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अभिषेक शर्मा (70 रन) और कप्तान तिलक वर्मा (100 रन) को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आयुष बडोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

कुमार कुशाग्र 2 रन ही बना सके, तो रिंकू सिंह 14 गेंदों का सामना करने के बाद 6 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यांश शेडगे भी 3 रन ही बना पाए। शाहबाज अहमद ने अंत के ओवरों में 49 गेंदों में 56 रन बनाए, लेकिन वह अंत तक तिलक का साथ नहीं निभा सके। नेपाल के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा और प्रिंस यादव पाकिस्तान के खिलाफ महंगे साबित हुए और अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत

आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1'

आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1'

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स : पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत-ए की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स : पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत-ए की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र

मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र

वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल

वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल

न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि

न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर