Monday, November 23, 2026
BREAKING
• भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार • पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी • मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत • आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' • विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया • बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर • रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो' • इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज • साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में • एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

मनोरंजन

एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

23 नवंबर, 2026 11:32 AM

मुंबई: मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने अपने फिल्मी सफर के साथ-साथ निर्देशन के तरीके में आए बदलावों पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में वह एक ही सीन के लिए 21-22 रीटेक तक लिया करते थे। हालांकि, समय के साथ उन्हें समझ आया कि फिल्म बनाने में सबसे ज्यादा जरूरी निर्देशक का अपने काम को लेकर स्पष्ट होना है। अगर निर्देशक को पता है कि उसे कलाकारों से क्या करवाना है और सीन को किस तरह पर्दे पर दिखाना है, तो काम काफी आसान हो जाता है।

अपनी आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के प्रमोशन के दौरान सूरज बड़जात्या ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, ''पहले मैं एक सीन को बेहतर बनाने के लिए बार-बार रीटेक लेता था, लेकिन अब मेरा नजरिया बदल गया है। अगर निर्देशक खुद ही किसी बात को लेकर उलझन में है, तो वह कलाकारों से बार-बार रीटेक करवाता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''किसी भी फिल्म को सिर्फ एक सीन या एक कलाकार के नजरिए से नहीं देखा जा सकता। पूरी फिल्म एक साथ मिलकर बनती है और उसमें हर किरदार की अपनी अहमियत होती है। कई बार किसी एक सीन को बेहतर बनाने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करने पर कलाकार और निर्देशक अपनी सहजता खो देते हैं। अगर फिल्म से जुड़े सभी लोग अपने काम को लेकर स्पष्ट हैं, तो वे दूसरों के मुकाबले ज्यादा तेजी और बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं।''

बदलते समय के साथ कलाकारों की तैयारी में आए बदलाव के सवाल पर सूरज ने कहा, ''आज के कलाकार शूटिंग से पहले ही अपने किरदार और स्क्रिप्ट को अच्छी तरह समझ लेते हैं। उन्हें पहले से स्क्रिप्ट भेज दी जाती है और कई बार शूटिंग से एक रात पहले ही अगले दिन के सीन भी मिल जाते हैं। इससे कलाकार अपने किरदार की तैयारी बेहतर तरीके से कर पाते हैं।''

सूरज ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ''उस समय कलाकार एक साथ तीन से चार फिल्मों में काम किया करते थे। ऐसे में उन्हें हर फिल्म की पूरी कहानी और किरदारों के सफर के बारे में विस्तार से बताना पड़ता था। कलाकारों को यह समझाना जरूरी होता था कि कहानी में आगे क्या होने वाला है और उनका किरदार किस स्थिति से गुजर रहा है।''

उन्होंने कहा, ''आज कलाकारों के पास एक फिल्म पर पूरा ध्यान देने और उसके हर पहलू पर काम करने का समय है। वे एक फिल्म को लेकर धैर्य रखते हैं और उसके किरदारों को समझने के लिए मेहनत करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में यह बहुत बड़ा बदलाव है। जिस तरह आज कलाकार अपनी फिल्मों की तैयारी करते हैं और एक प्रोजेक्ट को समय देते हैं, वैसा बदलाव उनके शुरुआती दिनों में सोचना भी मुश्किल था।''

सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

'हनुमान अंश' की सफलता से उत्साहित निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, बताया- '2027 में दूसरे पार्ट पर होगा काम'

'हनुमान अंश' की सफलता से उत्साहित निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, बताया- '2027 में दूसरे पार्ट पर होगा काम'

श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है'

श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है'

रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस