Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र • वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल • न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि • श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है' • रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो' • शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए' • जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान • केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस • आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा' • उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

मनोरंजन

शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

22 नवंबर, 2026 04:22 PM

मुंबई : अभिनेता शरद कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। करीब 2-3 साल से बिस्तर पर रहने के बाद अब वह दोबारा काम शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों और लोगों से मदद मांगी।

शरद कपूर के इस वीडियो पर अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शरद के हिम्मत दिखाकर मदद मांगने की तारीफ की और बताया कि मुश्किल वक्त में अपनी परेशानी सामने रखने से दूसरे लोग भी प्रेरित हो सकते हैं।

त्रिधा चौधरी ने यह बात टीसीईएल 2027 के दौरान समाचार एजेंसी से खास बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानी के दौर में मदद मांगना कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने कहा, ''आप जानते हैं कि हम कलाकार हैं और लोग हमें पर्दे पर देखते हैं। दर्शक हमारी काफी सराहना भी करते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि अगर वह किसी को प्रेरित करना चाहते हैं और आर्थिक परेशानी से गुजरने के बावजूद मदद मांगने से नहीं डरते, तो दूसरे लोगों को भी ऐसा ही करना चाहिए। मुझे लगता है कि इस मामले में वह एक अच्छी मिसाल पेश कर रहे हैं।''

दरअसल, अभिनेता शरद कपूर हाल ही में अपने एक भावुक वीडियो की वजह से चर्चा में आए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से काम देने की अपील की थी। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो से तीन साल से बिस्तर पर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के अपने वरिष्ठ साथियों से मदद मांगी थी ताकि वह एक बार फिर अपने करियर को पटरी पर ला सकें।

त्रिधा से पहले अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी शरद कपूर की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी थी। समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, ''जब आप इस तरह के वीडियो देखते हैं तो सच में आपका दिल उनके लिए दुखी होता है और आपको अंदर तक भावुक कर देता है। मनोरंजन जगत एक ऐसा पेशा है, जो कलाकारों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है। एक बार इस दुनिया का हिस्सा बनने के बाद इससे अलग होना आसान नहीं होता।''

उन्होंने कहा, ''मैं उम्मीद करती हूं कि हर कोई हमेशा अच्छा करे और किसी को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। हालांकि, मैं नहीं जानती कि मेरी यह उम्मीद कितनी पूरी हो सकती है।''

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है'

श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है'

रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा'

आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा'

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज