Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र • वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल • न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि • श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है' • रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो' • शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए' • जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान • केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस • आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा' • उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

मनोरंजन

आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा'

22 नवंबर, 2026 04:17 PM

मुंबई : अभिनेत्री आकांक्षा पुरी मनोरंजन जगत में पिछले 14 साल से सक्रिय हैं। उन्होंने तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और हिंदी सिनेमा, टेलीविजन और अब ओटीटी तक का सफर तय किया है। इस दौरान उन्होंने खुद को वक्त के साथ ढाला और नए मौकों के अनुसार अपने काम करने का तरीका भी बेहतर किया।

अभिनेत्री का कहना है कि इंडस्ट्री में लंबे समय तक अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत करने के साथ बदलाव को अपनाना भी जरूरी है। अगर कोई कलाकार समय के साथ खुद को अपडेट नहीं करता, तो उसकी जगह कोई दूसरा ले सकता है।

टीसीईएल 2027 के मौके पर समाचार एजेंसी से खास बातचीत में आकांक्षा ने इंडस्ट्री में बने रहने का अपना मंत्र साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके लिए कंसिस्टेंसी सबसे ज्यादा मायने रखती है। एक कलाकार को लगातार खुद पर काम करते रहना चाहिए, क्योंकि समय के साथ अभिनय से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल तक बहुत कुछ बदल जाता है।

आकांक्षा ने कहा, ''मुझे लगता है कि कंसिस्टेंसी ही सबसे जरूरी है। आपको लगातार खुद पर काम करते रहना चाहिए। मैं पिछले 14 साल से इंडस्ट्री में हूं, लेकिन 13-14 साल पहले जिस तरह का मेकअप और हेयरस्टाइल होता था या जिस तरह की एक्टिंग होती थी, वह आज काम नहीं करती। आज सोशल मीडिया है। आपको हर चीज के लिए तैयार रहना होगा और हर बदलाव को खुले दिल से अपनाना होगा, वरना आप पीछे रह जाएंगे। हमने भी यही किया। खुद को अपडेट किया, अपने ऊपर काम जारी रखा और हर बदलाव को स्वीकार किया।''

अभिनेत्री ने बातचीत में अपने करियर के अलग-अलग पड़ावों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनका सफर किसी एक इंडस्ट्री या प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने साउथ फिल्मों से शुरुआत की, फिर हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काम किया और अब ओटीटी पर भी अपनी पहचान बना रही हैं।

उन्होंने कहा, ''आज मैं ओटीटी पर काम कर रही हूं। इससे पहले मैं टेलीविजन पर काम कर रही थी और उससे पहले साउथ में काम कर रही थी। इसलिए आपको यह स्वीकार करना होगा कि समय बदल रहा है। अगर आप वक्त के साथ नहीं बदलेंगे, तो आपकी जगह कोई दूसरा ले लेगा। मैं लगातार खुद पर काम करती हूं और बदलाव को स्वीकार करती हूं। यही चीज मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।''

आकांक्षा के फिल्मी सफर की बात करें, तो उन्होंने साल 2013 में तमिल फिल्म 'एलेक्स पांडियन' से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके दो साल बाद 2015 में उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में उनके काम ने उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच पहचान दिलाई।

हालांकि, आकांक्षा को घर-घर में पहचान टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में माता पार्वती के किरदार से मिली। इस पौराणिक शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया। इसके बाद वह रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' और 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आईं।

हिंदी के अलावा, आकांक्षा तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अलग-अलग भाषाओं और प्लेटफॉर्म पर काम करने के अनुभव ने उनके करियर को नया आयाम दिया है। अब ओटीटी पर काम करते हुए वह एक बार फिर नए बदलावों के साथ आगे बढ़ रही हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है'

श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है'

रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज