Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग • अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण • कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया • भारत का टीवी इकोसिस्टम हुआ विविध, मल्टी-प्लेटफॉर्म नेटवर्क में बदला • अदाणी एनर्जी को पश्चिम बंगाल में 2,500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी की आपूर्ति के लिए एलओए मिला • मजबूत एफपीआई इनफ्लो से निफ्टी और सेंसेक्स लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद • बजट 2027: वेतनभोगी कर्मचारियों की नजर इन 5 बड़े टैक्स सवालों पर, क्या मिलेगी राहत? • हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर • 'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल • शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

मनोरंजन

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

21 नवंबर, 2026 03:57 PM

मुंबई; अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अनिल और मैक्रों के बीच आर्ट, कल्चर, सिनेमा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आर्किटेक्चर जैसे कई विषयों पर बातचीत हुई। अभिनेता ने इस मुलाकात को बेहद खास और यादगार बताया।

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि जब उनकी पहली मुलाकात भारत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से हुई थी, तब दोनों के बीच बातचीत इतनी सहज रही कि ऐसा लगा जैसे वे एक-दूसरे को वर्षों से जानते हों। अब पेरिस में दोबारा मुलाकात हुई तो उन्हें वही अपनापन और गर्मजोशी महसूस हुई।

अनिल ने तस्वीरों के साथ लिखा, ''जब मैं पहली बार भारत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिला था, तब हमारी बातचीत इतने सहज तरीके से आगे बढ़ी कि ऐसा लगा जैसे हम एक-दूसरे को सालों से जानते हों। पेरिस में उनसे दोबारा मिलकर वही गर्मजोशी महसूस हुई। हमने कला, संस्कृति, सिनेमा, एआई, ऊर्जा और वास्तुकला जैसे विषयों पर बात की। साथ ही, उनके ऑफिस में नेपोलियन के समय की कुछ खूबसूरत ऐतिहासिक चीजें भी देखीं। इतिहास से मिलने वाली सीख से लेकर हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य तक, यह बातचीत मेरे लिए काफी ज्ञानवर्धक रही।''

उन्होंने आगे लिखा, ''मेरे प्यारे इमैनुएल, आपकी मेहमाननवाजी और प्यार के लिए शुक्रिया। आपने पेरिस में मेरे भतीजे और मुझे घर जैसा महसूस कराया। मुझे हमारी दोस्ती की खुशी है और भारत में आपका दोबारा स्वागत करने का इंतजार रहेगा।''

शेयर की गई तस्वीरों में अनिल कपूर ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह राष्ट्रपति मैक्रों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों गर्मजोशी से गले मिलते दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों को बैठकर बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने