Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर • बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात • पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके • फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित • ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात • भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

राष्ट्रीय

अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण

21 नवंबर, 2026 04:16 PM

पोखरण: अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वाहन पर तैनात एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) प्रणाली ‘बघीरा एटी1’ का सफल प्रदर्शन किया है। यह जानकारी कंपनी ने शनिवार को दी। ‘बघीरा एटी1’ को 18 महीने के डिजाइन और विकास के बाद तैयार किया गया है। इस दौरान अदाणी डिफेंस ने भारतीय भूभाग, जलवायु और परिचालन संबंधी जरूरतों के अनुरूप मिसाइल प्रणाली को विकसित किया।

यह एक संपूर्ण युद्ध प्रणाली है, जिसमें मिसाइल, ऑटोमेटिक लॉन्चर, दिन और रात में लक्ष्य देखने के लिए साइट्स एवं अदाणी डिफेंस द्वारा डिजाइन किए गए 4x4 हाई-मोबिलिटी बख्तरबंद वाहन को शामिल किया गया है।

अदाणी ग्रुप की कंपनी के अनुसार, यह प्रणाली 8 किलोमीटर तक की दूरी पर मौजूद बख्तरबंद वाहनों को निशाना बना सकती है, जो जमीन से दागी जाने वाली एंटी-टैंक मिसाइल की लगभग 4 किलोमीटर की मारक क्षमता से दोगुनी है।

स्वचालित लॉन्चर पर दागने के लिए तैयार चार मिसाइलें और वाहन में रखी आठ अतिरिक्त मिसाइलें मिलकर प्रति वाहन कुल 12 मिसाइलों की क्षमता प्रदान करती हैं।

यह मिसाइल रेडियो लिंक के बजाय लेजर बीम के सहारे अपने लक्ष्य तक पहुंचती है। इससे युद्धक्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के खिलाफ इसकी प्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ जाती है। आधुनिक युद्ध में ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की बढ़ती भूमिका को देखते हुए यह इसकी एक महत्वपूर्ण विशेषता है।

एक ही लक्ष्य पर एक ही लेजर बीम के जरिए तेजी से दो मिसाइलें दागी जा सकती हैं। पहली मिसाइल टैंक के एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम (एपीएस) को निशाना बनाती है, जबकि दूसरी मिसाइल उसकी सुरक्षा व्यवस्था को भेदने के लिए डिजाइन की गई है।

यह प्रणाली अधिक दूरी पर हवाई लक्ष्यों को भी निशाना बना सकती है। इससे चालक दल को सुरक्षित ठिकाने से ही मिसाइल दागने और दुश्मन की गोलीबारी के खतरे को कम करने के लिए तेजी से स्थान बदलने की सुविधा मिलती है।

अदाणी डिफेंस ने बताया कि 20 नवंबर को पोखरण में हुए ‘नो कॉस्ट नो कमिटमेंट’ (एनसीएनसी) प्रदर्शन को भारतीय सेना, सैन्य मामलों के विभाग और रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने देखा।

हाल के संघर्षों ने बख्तरबंद वाहनों के बीच होने वाली लड़ाई में मिसाइलों की मारक क्षमता और गतिशीलता के महत्व को दिखाया है।

‘बघीरा एटी1’ सेना को कंधे से दागी जाने वाली और हेलीकॉप्टर से लॉन्च की जाने वाली मिसाइलों के अलावा लंबी दूरी तक मार करने वाली एक अतिरिक्त मोबाइल जमीनी युद्ध क्षमता उपलब्ध कराती है।

भारत में आधुनिक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों की जरूरत अभी भी काफी अधिक है। एटीजीएम के मौजूदा भंडार में बताई गई कमियां लगातार आधुनिकीकरण की आवश्यकता को दर्शाती हैं।

कंपनी ने कहा, "सेना में वर्तमान में दूसरी पीढ़ी की 'मिलान-2टी' और 'कोंकर्स-एम' मिसाइलें मुख्य आधार बनी हुई हैं। तत्काल परिचालन जरूरतों को पूरा करने के लिए बाद में 'स्पाइक' मिसाइलों को भी शामिल किया गया। भारत 'जैवलिन' प्रणालियों की खरीद की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।"

भारत का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 1.78 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी एक साल पहले के 22 प्रतिशत से बढ़कर 24 प्रतिशत यानी लगभग 42,000 करोड़ रुपए हो गई, जबकि रक्षा निर्यात भी रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

‘बघीरा एटी1’ भारत के निजी क्षेत्र की उस बढ़ती भूमिका को दर्शाता है, जिसके तहत देश की सशस्त्र सेनाओं की परिचालन जरूरतों के अनुरूप आधुनिक रक्षा प्रणालियों का विकास, एकीकरण और निर्माण किया जा रहा है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर

भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर

कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया

कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया

पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग: भारत के पहले एकल नौकायात्री, 'करुणा' नाव से नापी थी दुनिया

पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग: भारत के पहले एकल नौकायात्री, 'करुणा' नाव से नापी थी दुनिया

N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा

दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा