Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार • 9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि • 'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट • 'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट • प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान • 'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई • काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

धर्म

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती

21 नवंबर, 2026 04:29 PM

गांधीनगर: श्री कांची कामकोटि पीठाधिपति जगद्गुरु पूज्य श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य स्वामीजी ने वडनगर स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर को ‘गुजरात की काशी’ के रूप में विकसित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का विकास किया जा रहा है, उसी प्रकार वडनगर के हाटकेश्वर महादेव मंदिर को भी ‘गुजरात की काशी’ और ‘गुजरात के वाराणसी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य होना चाहिए।

स्वामीजी ने कहा कि हाटकेश्वर महादेव मंदिर वडनगर को गुजरात की काशी के रूप में विकसित करने के लिए धार्मिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियां शुरू करके धार्मिक ऊर्जा बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्थल अत्यंत प्राचीन और पवित्र है। इसके आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए यहां धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का विस्तार जरूरी है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को लाभ होगा, बल्कि वडनगर की पहचान भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

उन्होंने बताया कि इस स्थल को विशेष योजना द्वारा समृद्ध बनाने के विषय में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जब वडनगर विश्व शांति यज्ञ में पधारे थे, तब उनके साथ संवाद किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ इस विषय पर सकारात्मक चर्चा हुई। स्वामीजी ने यह भावना व्यक्त की कि जनता, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और भक्तजन, सभी साथ मिलकर यहां हुई प्रगति के साथ धार्मिक प्रगति भी करें और हाटकेश्वर क्षेत्र का विस्तार एवं जीर्णोद्धार हो और विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा इसका विकास हो।

स्वामीजी ने भक्तों, धार्मिक संस्थाओं और सरकारों से आह्वान किया है कि वे इस प्राचीन पवित्र स्थल के जीर्णोद्धार, विस्तार और आध्यात्मिक जागरण के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि जब सभी मिलकर प्रयास करेंगे, तभी यह संकल्प साकार होगा। मंदिर परिसर का विकास, सुविधाओं का विस्तार और धार्मिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम होंगे।

इसी बीच मेहसाणा, गुजरात में उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने वडनगर का दौरा किया और विश्व शांति के लिए आयोजित ‘हाटकेश्वर मंदिर महायज्ञ’ के समापन समारोह पूर्णाहुति में भाग लिया। उन्होंने कांची पीठ के शंकराचार्य से भी मुलाकात की और हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जन कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

हर्ष संघवी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मुझे वडनगर में स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। परमेश्वर शिव की उपस्थिति में हमें सदैव परम और आनंदमयी शांति प्राप्त हो। जय हाटकेश।"

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "वडनगर के लोगों के सामूहिक प्रयासों और समर्पण की बदौलत अनंत अनादि वडनगर: पुरातात्विक अनुभव संग्रहालय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरी है। इसने प्रतिष्ठित ‘रेड डॉट: बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड 2026’ जीतकर गुजरात को गौरवान्वित किया है।"

 

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

धनतेरस 2026: धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं, यम दीप की क्या है मान्यता?

धनतेरस 2026: धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं, यम दीप की क्या है मान्यता?

29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल

29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल

महर्षि वाल्मीकि जयंती : संघर्ष, साधना और रामायण की रचना की प्रेरक कथा

महर्षि वाल्मीकि जयंती : संघर्ष, साधना और रामायण की रचना की प्रेरक कथा

28 या 29 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जानें सरगी से चांद निकलने के समय तक की पूरी जानकारी

28 या 29 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जानें सरगी से चांद निकलने के समय तक की पूरी जानकारी

विजयादशमी : परंपरा, पराक्रम, न्याय और आध्यात्मिक चेतना की विजय गाथा

विजयादशमी : परंपरा, पराक्रम, न्याय और आध्यात्मिक चेतना की विजय गाथा

कहीं रावण दहन तो कहीं दुर्गा विसर्जन, भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है दशहरा

कहीं रावण दहन तो कहीं दुर्गा विसर्जन, भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है दशहरा

मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत