Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार • 9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि • 'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट • 'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट • प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान • 'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई • काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

दुनिया

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

21 नवंबर, 2026 04:23 PM

नई दिल्ली: यमन के हूती लड़ाकू समूह ने शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर एक बार फिर हवाई हमला किया। उन्होंने इसे सऊदी गठबंधन द्वारा चलाए गए 'विशेष अभियान' का जवाब करार दिया। सऊदी ने इससे पहले स्थानीय लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी थी। कहा गया था कि शहर पर "हवाई हमले का खतरा" है। कुछ ही समय बाद दो धमाके सुनाई दिए। बाद में वह अलर्ट वापस ले लिया गया।

गठबंधन ने बाद में बताया कि उसने राजधानी की ओर दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। दूसरी ओर, हूती ने कहा है कि वह रियाद सहित पूरे सऊदी अरब में कई ठिकानों पर हमले कर रहा है।

शुक्रवार को लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेइदा और अन्य जगहों पर गठबंधन द्वारा किए गए हमलों के बाद, हूती ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी।

गठबंधन के अनुसार, इस “विशेष अभियान” में होदेइदा में तस्करी और हथियारों की ढुलाई से जुड़ी गतिविधियों को निशाना बनाया गया।

इसमें सना, सादा और ताइज प्रांतों पर भी हमले किए गए, जो महीनों से चल रहे संघर्ष के बीच हिंसा में आई तेजी को दर्शाते हैं।

हूती ने चेतावनी दी थी कि अगर होदेइदा पर हमला हुआ, तो वह सऊदी शहर जेद्दा और लाल सागर के अन्य बंदरगाहों को निशाना बनाएगा। साथ ही, उसने एयरलाइंस को चेतावनी दी कि सऊदी का हवाई क्षेत्र “असुरक्षित” है। इस समूह ने रियाद के वित्तीय जिले और अल-शुकाइक स्थित एक पावर स्टेशन को भी निशाना बनाने की धमकी दी।

गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उनके बलों ने "होदेइदा बंदरगाह पर उन परिचालन क्षमताओं को निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल तस्करी और हथियारों तथा बैलिस्टिक मिसाइलों की ढुलाई के लिए किया जा रहा था।"

वहीं, हूती का दावा है कि पिछले 24 घंटों में गठबंधन के हमलों में 41 लोग मारे गए हैं। यमन में सऊदी समर्थित सशस्त्र बलों का कहना है कि दर्जनों हवाई हमलों, ड्रोन हमलों और बमबारी में 193 हूती लड़ाके मारे गए या घायल हुए।

गठबंधन के प्रवक्ता ने बताया कि यमन की सीमा के पास जिजान क्षेत्र के ऊपर दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका गया, जिनका मलबा अल-शुकाइक में गिरा।

हूती सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि उनके समूह ने अल-शुकाइक पावर स्टेशन और जिजान बंदरगाह पर "सटीक और सीधे" हमले किए, जिससे "भारी नुकसान" हुआ है।

गठबंधन के हवाई हमले के बाद मोचा में क्षतिग्रस्त हुए एक पावर स्टेशन की तस्वीरें हूती के 'अल-मसीराह' टेलीविजन पर दिखाई गईं।

गठबंधन द्वारा आम नागरिकों को होदेइदा बंदरगाह खाली करने की चेतावनी दिए जाने के बाद, हूती ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जेद्दा और सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित अन्य बंदरगाहों को निशाना बनाने की धमकी दी थी।

हूती के 'मानवीय अभियान समन्वय केंद्र' ने जेद्दा बंदरगाह का इस्तेमाल करने वाली शिपिंग कंपनियों और अन्य संस्थाओं को ईमेल भेजकर उन्हें वहां से हटने की चेतावनी दी।

इस समूह ने "सभी एयरलाइनों को चेतावनी दी कि सऊदी अरब का हवाई क्षेत्र असुरक्षित है, क्योंकि आने वाले कुछ घंटों में यह हमारे अभियानों का केंद्र होगा। हालांकि, मक्का और मदीना के ऊपर का पवित्र हवाई क्षेत्र इससे बाहर रहेगा।"

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा

अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा

वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग

एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग