Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग • अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण • कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया • भारत का टीवी इकोसिस्टम हुआ विविध, मल्टी-प्लेटफॉर्म नेटवर्क में बदला • अदाणी एनर्जी को पश्चिम बंगाल में 2,500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी की आपूर्ति के लिए एलओए मिला • मजबूत एफपीआई इनफ्लो से निफ्टी और सेंसेक्स लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद • बजट 2027: वेतनभोगी कर्मचारियों की नजर इन 5 बड़े टैक्स सवालों पर, क्या मिलेगी राहत? • हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर • 'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल • शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

राष्ट्रीय

पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग: भारत के पहले एकल नौकायात्री, 'करुणा' नाव से नापी थी दुनिया

21 नवंबर, 2026 04:04 PM

नई दिल्ली: नौकायन एक खेल के रूप में भारत में तेजी से विकसित हो रहा है। वह दिन दूर नहीं, जब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय एथलीट नौकायन में देश के लिए पदक जीतेंगे। भारत को नौकायन के क्षेत्र में एक खेल राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का श्रेय जिन एथलीटों को जाता है, उनमें पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग का नाम प्रमुख है।

पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग का जन्म 22 नवंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुआ था। गर्ग को भारत का पहला एकल नौकायात्री माना जाता है। 1984 में भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त करने के बाद उन्हें 1985 में पहली बार विश्व परिक्रमा करने का अवसर मिला। यह यात्रा 15,000 समुद्री मील की थी। 14 महीने की इस यात्रा में छह नौसैनिकों ने भाग लिया था।

15,000 समुद्री मील की यात्रा ने पुष्पेन्द्र के मन में एकल नौकायन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और फिर उन्होंने ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिस पर पूरा देश गर्व करता है। गर्ग भारतीय नौसेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कमांडर और देश के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने एकल नौकायन द्वारा विश्व भ्रमण पूरा किया। उन्होंने 2014 में 50 साल की उम्र में 56 फुट लंबी नाव 'करुणा' से मुंबई से अकेले नौकायन शुरू किया और 'सूगर चैलेंज' रूट के तहत पूरी दुनिया की परिक्रमा की। यह रूट केप ऑफ गुड होप, केप ल्यूइन और केप हॉर्न—तीनों महान केपों को दक्षिण से पार करना अनिवार्य करता है, जो विश्व की सबसे खतरनाक समुद्री यात्राओं में मानी जाती है।

30,374 समुद्री मील (लगभग 56,250 किमी) की यह यात्रा उन्होंने 4 अगस्त 2014 से 28 मार्च 2015 तक मात्र 237 दिनों में पूरी की। गर्ग ने अपनी नाव 'करुणा' से 2014-15 में विश्व परिक्रमा करते हुए वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल की थी। वे सूगर रूट पूरा करने वाले एशिया के पहले व्यक्ति थे। 1993 में उन्होंने जिम्बाब्वे में एंटरप्राइज क्लास वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और 1997 में गोवा, इंडिया में एंटरप्राइज क्लास वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।

पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग की समुद्री यात्राएं न सिर्फ भारत के, बल्कि दुनियाभर के लोगों के लिए साहस और वीरता के पर्याय की तरह हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण

अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण

कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया

कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया

N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

पीएम मोदी आज पुराना किला में करेंगे एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन, एससीओ देशों की साझा विरासत को मिलेगा नया आयाम

गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

गोवा में आज से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी ‘सरहदों से परे की कहानियां’

तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

तूफान ‘अकवान’ की लैंडफॉल प्रक्रिया : 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बचाव और राहत की तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा

दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल सुविधाएं आसान बनाने की तैयारी, MeitY ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि से की चर्चा

'मनुष्य को सदैव तप, पवित्रता, सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

'मनुष्य को सदैव तप, पवित्रता, सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित