Friday, November 20, 2026
BREAKING
• मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें • कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल सेक्टर में बिकवाली • नैस्डैक पर एंथ्रोपिक की धमाकेदार लिस्टिंग, IPO प्राइस से 34% प्रीमियम पर खुले शेयर • भारत को अगले साल 85 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्थाओं में मिलेगी तरजीही व्यापार पहुंच: पीयूष गोयल • शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी • फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम • 2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’? • पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार • बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ' • ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

मनोरंजन

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

20 नवंबर, 2026 11:01 AM

मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और अभिनय से हिंदी फिल्मों में अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे सितारों के साथ काम किया, लेकिन शादी के बाद वह न्यूजीलैंड पहुंचकर हेयरड्रेसिंग सीखने लगीं। इतना ही नहीं, उन्होंने एक कॉरपोरेट कंपनी में क्रेडिट कंट्रोलर की नौकरी भी की। इसके बाद उन्होंने टीवी से वापसी की और 'बिग बॉस 18' के जरिए एक बार फिर चर्चा में आ गईं।

शिल्पा का जन्म 20 नवंबर 1973 को मुंबई में हुआ था। उनका परिवार भी अभिनय की दुनिया से जुड़ा रहा है। उनकी बड़ी बहन नम्रता शिरोडकर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं। शिल्पा ने साल 1989 में फिल्म 'भ्रष्टाचार' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद वह 'किशन कन्हैया', 'त्रिनेत्र', 'हम', 'खुदा गवाह', 'आंखें', 'गोपी किशन', 'बेवफा सनम' और 'मृत्युदंड' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

शिल्पा के करियर का एक ऐसा किस्सा भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे। शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया छैंया' का ऑफर पहले उनके पास आया था। इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था, हालांकि बाद में शिल्पा इस गाने का हिस्सा नहीं बन सकीं। साल 2024 में 'बिग बॉस 18' के दौरान उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की थी।

शिल्पा ने बताया था कि फराह खान ने उन्हें गाने के लिए वजन कम करने को कहा था। करीब 10 दिन बाद उन्हें बताया गया कि वह इस गाने के लिए फिट नहीं हैं। फराह ने उनसे कहा था कि वह गाने के लिए ज्यादा मोटी हैं। इसके बाद यह गाना मलाइका अरोड़ा को मिला। फिल्म 'दिल से' का यह गाना बाद में इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी इसे हिंदी सिनेमा के यादगार गानों में गिना जाता है।

शिल्पा के निजी जीवन में भी बड़ा बदलाव आया। साल 2000 में उन्होंने बैंकर अपरेश रंजीत से शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और पति के साथ विदेश चली गईं। शुरुआत में वह नीदरलैंड में रहीं और बाद में न्यूजीलैंड पहुंचीं। वहां उन्होंने खुद को व्यस्त रखने के लिए हेयरड्रेसिंग का कोर्स करने का फैसला किया। अभिनेत्री ने गौहर खान के पॉडकास्ट 'मनोरंजन' में अपने इस अनुभव के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि मेकअप और ब्यूटी का काम अभिनय से जुड़ा हुआ लगता था, इसलिए उन्होंने हेयरड्रेसिंग सीखने का फैसला किया।

शिल्पा ने न्यूजीलैंड में हेयरड्रेसिंग का कोर्स किया और एक सैलून में करीब दो महीने तक काम भी किया, हालांकि सैलून में काम करने के दौरान उन्हें वीकेंड पर भी व्यस्त रहना पड़ता था। उनके पति बैंकर थे और उन्हें वीकेंड पर छुट्टी मिलती थी। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका कम मिल रहा था। इसलिए उन्होंने यह काम छोड़कर दूसरी नौकरी तलाशने का फैसला किया। इसके बाद वह एक कंपनी में बतौर क्रेडिट कंट्रोलर काम करने लगीं।

करीब 13 साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद साल 2013 में उन्होंने टीवी शो 'एक मुट्ठी आसमान' से वापसी की। इसके बाद वह 'सिलसिला प्यार का' और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं। साल 2020 में फिल्म 'गन्स ऑफ बनारस' से उन्होंने बड़े पर्दे पर भी वापसी की। साल 2024 में शिल्पा ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लिया।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा