Thursday, November 19, 2026
BREAKING
• कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न • संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था • भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी • भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान • ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा • डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार • एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

मनोरंजन

बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा

19 नवंबर, 2026 02:28 PM

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हाल ही में भारतीय उद्यमी अनन्या बिड़ला के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में मेहमान के तौर पर शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने एक बार अपने दोस्तों के साथ मिलकर अभिनेता ऋतिक रोशन के सामने डांस परफॉर्म किया था।

अनन्या पांडे ने चैट शो 'कॉफी विद करण' पर अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा कि कैसे उन्होंने और उनके दोस्तों ने एक बर्थडे पार्टी में ऋतिक रोशन को रोककर उनके सामने डांस किया था। इस दौरान उन्होंने ऋतिक रोशन को अपना पहला प्यार भी बताया।

अनन्या पांडे कहती हैं, "बचपन में एक बर्थडे पार्टी के दौरान जब ऋतिक रोशन वहां से जाने वाले थे, तब मैं और मेरी सभी दोस्त भागकर ऋतिक रोशन के पास गईं और कहा, 'अंकल', प्लीज, प्लीज हम आपको 'धूम मचाले' दिखाना चाहते हैं। फिर वो वहां बैठ गए, और हमने उनके सामने तीन बार 'धूम मचाले', 'क्रेजी किया रे' जैसे गानों पर डांस किया था।"

अनन्या ने हंसते हुए बताया कि लगातार कई बार परफॉर्मेंस देखने के बाद ऋतिक काफी थके हुए लग रहे थे और ऐसा लग रहा था मानो वे कह रहे हों कि अब वे इसे और नहीं देख सकते। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आखिर में वो बस यही सोच रहे थे कि 'मैं इसे और नहीं देख सकता, तो हमें परफॉर्म करते हुए बहुत मजा आया था।'"

वहीं, करण ने हंसते हुए कहा कि वह ऋतिक को 'अंकल' कहते हुए कल्पना कर सकते हैं, तो अनन्या ने कहा कि ऋतिक उनका 'पहला प्यार' थे और मजाक में बोलीं कि उनका पहला शब्द 'ऋतिक' था, हालांकि तुरंत साफ किया कि वह बस नाटकीय अंदाज में कह रही हैं।

एक्ट्रेस को तुरंत एहसास हुआ कि उन्होंने कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर बोल दिया है और उन्होंने कहा, "ये मेरा पहला शब्द नहीं था, मैं थोड़ा ड्रामा कर रही हूं, लेकिन एक बर्थडे पार्टियों में मैं गई थी और उस समय ज्यादातर बर्थडे पार्टी में ऋतिक रोशन होते थे, तो मैंने जब वहां पर सुपरस्टार को देखा, तो मैं बोली, 'ऋतिक।'"

अनन्या ने यह भी माना कि वह आज भी ऋतिक को देखकर अचंभित हो जाती हैं।

अनन्या पांडे की बात करें, तो वह जल्द ही ओटीटी शो 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इस शो में श्रुति हासन, वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं', 'गनमास्टर जी9' के गाने पर बोले निर्देशक आदित्य दत्त

'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

'मेरी जिंदगी का सफर मुश्किल बनाने के लिए शुक्रिया...', कपिल शर्मा के पोस्ट ने खींचा ध्यान

'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

'काली खेती' रिव्यू: हॉरर के पुराने फॉर्मूले से हटकर बनी फिल्म, जैकी श्रॉफ ने लूटी महफिल

'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

'बिग बॉस' में पति विक्की जैन ने नहीं दिया साथ, अंकिता लोखंडे बोलीं- 'जिंदगी में कभी इतना नहीं रोई'

13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा

13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा

आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र

आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र

'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

'आज भी परिवार के साथ फिल्म देखने की है परंपरा', सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर बोले स्वानंद किरकिरे

'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी

'जी जी रे जी' में लावणी करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-इस किरदार में ढलना जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी

सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?