Monday, November 23, 2026
BREAKING
• हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था • पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री • 1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास: दिग्विजय चौटाला • मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार • विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष • हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली • ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी • पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति • भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी? • पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल

हरियाणा

मकान का कब्जा दिलाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अदालत का बेलिफ गिरफ्तार

23 नवंबर, 2026 07:37 PM

पलवल : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की फरीदाबाद इकाई के उपकेंद्र पलवल की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए जिला न्यायालय, पलवल में बेलिफ के पद पर तैनात श्याम सुंदर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।


शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2019 में गांव रामपुर खोर निवासी हरिप्रमोद उर्फ प्रमोद दीक्षित से राधा कॉलोनी, आईटीआई के नजदीक, पलवल स्थित 287 वर्ग गज का दो मंजिला मकान खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था। बाद में इस मकान को लेकर विवाद होने पर मामला अदालत में पहुंचा। अदालत के आदेश पर मकान की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम कराई गई और उसे मकान का कब्जा दिलाने के आदेश भी जारी किए गए।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मकान का कब्जा दिलाने के लिए अदालत द्वारा आरोपी श्याम सुंदर को बेलिफ के रूप में नियुक्त किया गया था। इसी दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसे मकान का कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया और इसके बदले 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। आरोप है कि शिकायतकर्ता पहले ही आरोपी को 20 हजार रुपये नकद दे चुका था। इसके बाद आरोपी लगातार शेष 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने आरोपी श्याम सुंदर को आगरा चौक, पलवल पर उसकी कार में बैठकर शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। इस कार्रवाई में एसवी एंड एसीबी यूनिट पलवल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार ने ट्रैप का नेतृत्व किया, जबकि राजपत्रित अधिकारी के रूप में ओम दत्त, एक्सईएन, एफएमडीए, फरीदाबाद उपस्थित रहे।


ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से पहले ली गई 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगामी जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था

हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था

पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री

पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री

1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास: दिग्विजय चौटाला

1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास: दिग्विजय चौटाला

विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष

विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास के सफर व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा : विस अध्यक्ष

हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली

हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना व पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा को श्रद्धांजलि दी

उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा

उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश : कुमारी सैलजा

गुरुग्राम में रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत निपटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपये

गुरुग्राम में रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, शिकायत निपटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपये

सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला

सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर झूठे वादे करने की बजाय हरियाणा की जनता को काम का हिसाब दे : दुष्यंत चौटाला

सिरसा में मैराथन में CM सैनी ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बोले- नशे का धंधा छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो

सिरसा में मैराथन में CM सैनी ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बोले- नशे का धंधा छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो