Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू • Himachal: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर गुप्त रूप से दे सकेंगे तस्करी की सूचना • जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता • कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन • गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा • पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार • भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा • जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी! • Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

पंजाब

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

25 नवंबर, 2026 07:26 PM
जालंधर : जनगणना-2027 संबंधी लोगों में जागरूकता फैलाने और इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला जालंधर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत डिजिटल एलईडी वैन सब-डिवीजन जालंधर-1 के विभिन्न इलाकों और गांवों में ऑडियो-वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को जनगणना की प्रक्रिया, इसके महत्व और इससे जुड़ी ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में जानकारी दे रही है।
 
सेंसस चार्ज अफसर-कम-मुख्य कार्यकारी अफसर कैंटोनमेंट बोर्ड, जालंधर ओमपाल सिंह द्वारा आज डिजिटल जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन जालंधर छावनी के इलाके में लोगों को जनगणना-2027 के अहम कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल वैन के अलावा नुक्कड़ नाटक, स्कूलों में भाषण, पैम्फलेटों का वितरण सहित अन्य गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं ताकि जनगणना संबंधी जानकारी हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाई जा सके। इस मौके पर सहायक चार्ज अफसर राजन शर्मा, दफ्तर सुपरिटेंडेंट राजेश अटवाल, विनोद कुमार, सुनील कुमार, तजिंदर कुमार भी मौजूद थे।
 
उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के तहत 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार संबंधी जरूरी विवरण ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है। स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद परिवार को एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (एस.ई. आई.डी.) मिलेगी, जिसे बाद में घर-घर आने वाले आधिकारिक जनगणना कर्मचारी के साथ साझा करना होगा। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित समय के अंदर स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाने, सही जानकारी दर्ज करवाने और इस प्रक्रिया में अपना योगदान देकर इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने की अपील की।
 
इसके अलावा मंगलवार को डिजिटल वैन सब डिवीजन के विभिन्न गांवों में भी पहुंची। वैन के माध्यम से रहमानपुर, बड़िंग, अलीपुर, कोट कलां, कोट खुर्द, दीवाली, बंबियावाली और जमशेर खास गांवों में लोगों को जनगणना के महत्व, इसकी प्रक्रिया और स्व-गणना की ऑनलाइन सुविधा के बारे में जागरूक किया गया।
 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान