Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी! • Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू • दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को... • 'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक • अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात? • ‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश • 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की नापाक जासूसी कर रहा था दूसरा पड़ोसी! गुजरात के ऊपर तैनात कर रखी थीं 3 सैटेलाइट्स; दावा • 'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त • कॉफी जार में पत्थर जैसी जम गई तो 2 हैक से निकालें और जान लें कौन सी गलती ना करें • सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

मनोरंजन

जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी!

25 नवंबर, 2026 11:47 AM

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या करीब दो साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। श्रद्धा आर्या का ‘सीरियल दिल की बेवफाइयां’ की शुरुआत स्टार प्लस पर हो चुकी है। उनके साथ इस सीरियल में लीड रोल में गौरव खन्ना नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों श्रद्धा आर्या ने लिया था टीवी की दुनिया से ब्रेक?


श्रद्धा आर्या ने क्यों लिया था ब्रेक?
श्रद्धा ने 16 नवंबर 2021 को राहुल नागल से शादी की थी। इसके बाद, 29 नवंबर 2024 को श्रद्धा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। अपनी प्रेग्नेंसी और मां बनने के बाद से ही श्रद्धा ने करीब दो साल का ब्रेक लिया था। अब श्रद्धा ने ब्रेक के बाद वापसी की है। इस वापसी पर श्रद्धा ने बताया कि उनके जीवन में क्या-क्या बदल गया है।


मां बनने के अनुभव पर क्या बोलीं श्रद्धा आर्या?
दिल की बेवफाइयां के लॉन्च इवेंट मीट पर श्रद्धा आर्या ने मदरहुड को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “एक तरह से, यह एक टूटे हुए रिश्ते जैसा है। आप खुद से ही ब्रेकअप कर लेती हैं। जब आपके बच्चे होते हैं, तो आप उस इंसान से ब्रेकअप कर लेती हैं जो आप पहले हुआ करती थीं। और आप फिर कभी उस पुरानी श्रद्धा से नहीं मिल पाएंगी।”


सीरियल में अपने रोल ‘जानकी’ पर क्या बोलीं श्रद्धा आर्या?
श्रद्धा सीरियल में गौरव खन्ना के किरदार की पत्नी जानकी का रोल निभाएंगी। अपने रोल के बारे में बात करते हुए श्रद्धा आर्या ने कहा, "सबसे पहले तो, काम पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। अपने बच्चों के जन्म के बाद, जब मैंने घर पर रहने के लिए दो साल का ब्रेक लिया था,तब से अब तक मैं काम की कहीं ज्यादा कद्र करने लगी हूं। जानकी का किरदार मेरे लिए और भी खास है, क्योंकि काफी समय से मुझे कोई रोल निभाने को नहीं मिला था। वह बहुत प्यारी,बहुत अच्छी,व्यावहारिक और तार्किक है। वह बिल्कुल असली लगती है।"


टैलेंट हंट शो में बनी थीं रनर-अप
श्रद्धा आर्या के करियर की बात करें तो उन्हें 2004 में जी टीवी के टैलेंट हंट शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज में फर्स्ट रनर-अप बनकर अपने करियर की शुरुआत की। 2011 में उन्होंने धारावाहिक ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। 2017 में शुरू हुए शो कुंडली भाग्य में डॉ. प्रीता अरोड़ा के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। उन्होंने कुमकुम भाग्य और रियलिटी शो नच बलिए 9 में भी हिस्सा लिया।


फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
श्रद्धा ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2006 में तमिल फिल्म ‘कलवानिन कधली’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, वो साल 2007 में रिलीज हुई राम गोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द में नजर आई थीं।


दिल की बेवफाइयां एपिसोड्स रिव्यू
इस सीरियल के दो एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं। सीरियल की कहानी मुंबई शहर से होती है जहां घर के अंदर दो भाइयों की लड़ाई से होती है। सिर्फ भाइयों की लड़ाई की आवाज आती है, ऐसा लगता है कि प्रॉपर्टी के लिए लड़ाई हो रही है, लेकिन फिर जानकी की एंट्री के साथ ही समझ आता है कि वो लड़ाई एक खेल में हो रही होती है।


गौरव खन्ना ने मानव का किरदार निभाया है। पर्दे पर जानकी और मानव की जोड़ी अच्छी लगती है। जानकी और गौरव की शादी को सालों हो चुके हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी होने वाली है। शादी के सालों के बाद जानकी और मानव की दोस्ती बरकरार है। पहला एपिसोड इनकी बॉन्डिंग पर फोकस करता है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ सामाजिक स्वीकृति और बहिष्कार के विरोधाभास की पड़ताल करती है: निर्देशक अभिनाश बिक्रम शाह

‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ सामाजिक स्वीकृति और बहिष्कार के विरोधाभास की पड़ताल करती है: निर्देशक अभिनाश बिक्रम शाह

गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता

गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता

स्क्रीन टाइम छोटा हो या बड़ा, 'पंचायत' में हर किरदार की अपनी पहचान: फैसल मलिक

स्क्रीन टाइम छोटा हो या बड़ा, 'पंचायत' में हर किरदार की अपनी पहचान: फैसल मलिक

'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'

'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'