Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• 'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त • कॉफी जार में पत्थर जैसी जम गई तो 2 हैक से निकालें और जान लें कौन सी गलती ना करें • सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा • Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला • दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड • रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल • ‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ सामाजिक स्वीकृति और बहिष्कार के विरोधाभास की पड़ताल करती है: निर्देशक अभिनाश बिक्रम शाह • गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’ • अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

मनोरंजन

‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ सामाजिक स्वीकृति और बहिष्कार के विरोधाभास की पड़ताल करती है: निर्देशक अभिनाश बिक्रम शाह

25 नवंबर, 2026 11:11 AM

एक ऐसा समाज, जो शुभ अवसरों पर ट्रांसजेंडर महिलाओं का स्वागत करता है, लेकिन रोजमर्रा के जीवन में अक्सर उन्हें गरिमा और सामाजिक स्वीकृति देने से इनकार कर देता है। नेपाली फीचर फिल्म ‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ इसी विरोधाभास को अपनी कहानी का केंद्रीय विषय बनाती है। फिल्म के निर्देशक एवं पटकथा लेखक अभिनाश बिक्रम शाह और मुख्य अभिनेत्री पुष्पा थिंग लामा ने गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के दौरान एक प्रेस वार्ता में फिल्म और उससे जुड़े विषयों पर चर्चा की।

इस फिल्म ने 79वें कान फिल्म महोत्सव के ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ खंड में जूरी पुरस्कार और बेस्‍ट साउंड क्रिएशन अवार्ड प्राप्त किया। इसके साथ ही, इसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर नेपाली सिनेमा के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

नेपाल की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ पिराती की कहानी है, जो एक ट्रांसजेंडर महिला और तीन बेटियों की मां है। वह अपने प्रिय पुरुष के साथ एक नया जीवन बसाने का सपना देखती है। लेकिन उसकी आकांक्षाओं को उस समय झटका लगता है, जब जंगली हाथियों से गांव की रक्षा के लिए आयोजित रात्रि गश्त के दौरान उसकी सबसे छोटी बेटी अप्सरा लापता हो जाती है। बेटी की तलाश के साथ आगे बढ़ती यह फिल्म मातृत्व, पहचान, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सामाजिक बहिष्कार के परस्‍पर संबंधों तथा उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करती है।

फिल्म की कान तक की यात्रा का अनुभव साझा करते हुए शाह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को अविश्वसनीय बताया और वैश्विक मंच पर नेपाली सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दो पुरस्कार प्राप्त करना विशेष रूप से सुखद रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बेस्‍ट साउंड क्रिएशन अवार्ड फिल्म के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह उन आवाजों और अनुभवों को सामने लाने का प्रयास करती है, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है।

फिल्म के शीर्षक की व्याख्या करते हुए शाह ने बताया कि हाथी मूल पटकथा का हिस्सा नहीं थे, लेकिन धीरे-धीरे वे फिल्म के केंद्रीय विषय को व्यक्त करने वाले रूपक के रूप में उभरकर सामने आए। उन्होंने हाथियों और ट्रांसजेंडर लोगों की स्थिति के बीच समानता दर्शाते हुए कहा कि हाथियों को जब तक समाज द्वारा निर्धारित सीमाओं के भीतर देखा जाता है, तब तक उनका आदर किया जाता है, लेकिन उन सीमाओं को पार करते ही वे भय का कारण बन जाते हैं। इसी तरह, ट्रांसजेंडर लोगों का शुभ अवसरों पर स्वागत तो किया जाता है, लेकिन रोजमर्रा के जीवन में अक्सर उन्हें गरिमा और सामाजिक स्वीकृति से वंचित रखा जाता है। इस विरोधाभास के ज़रिए, यह फ़िल्म हाशिए पर पड़े समुदायों को समाज द्वारा सशर्त स्वीकृति देने पर सवाल उठाती है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता

गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता

स्क्रीन टाइम छोटा हो या बड़ा, 'पंचायत' में हर किरदार की अपनी पहचान: फैसल मलिक

स्क्रीन टाइम छोटा हो या बड़ा, 'पंचायत' में हर किरदार की अपनी पहचान: फैसल मलिक

'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'

'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'

जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद

जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद

बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'