कॉफी की बड़ी सी शीशी खरीदकर लाई और थोड़े ही दिनों में अंदर पत्थर की तरह जम गई। जिसे चम्मच से क्या चाकू से भी निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सारी कॉफी बेकार हो जाती है। लेकिन आप चाहें तो इस पत्थर जैसी जम चुकी कॉफी को दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही उन गलतियों को भी नोट कर लें जिसकी वजह से आपकी कॉफी जार में जम जाती है और स्टोरेज टिप्स को भी नोट कर लें। 2 सिंपल तरीके हैं जो जमी हुई कॉफी को दोबारा से यूज करने लायक बना देंगे, वहीं कॉफी इस्तेमाल करते समय कौन सी गलतियां ना करें और स्टोरेज टिप्स।
कॉफी को कांच के जार से कैसे निकालें
अगर जार में कॉफी जम गई है तो बगैर कांच के जार को तोड़े, चिटकाए कॉफी को बाहर निकालने का ये सिंपल सा हैक सीख लें। कॉफी निकालने के लिए कॉफी की शीशी को अच्छी तरह से बंद करें और दो मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर लें। अगर माइक्रोवेव नहीं है तो पानी को गर्म करें और उसमे शीशी को रख दें। पांच मिनट में सारी कॉफी शीशी के किनारे छोड़ देगी। इसे बाहर निकालें और मिक्सी के जार में ब्लेंड कर लें। दोबारा से कॉफी पाउडर बन जाएगा। इसे जार में भरकर रखें और एयर टाइट कर लें।
हैक नंबर 2 जमी हुई कॉफी को कैसे बाहर करें
अगर ऊपर वाले हैक से आपकी कॉफी जार के बाहर नहीं आ रही है तो आप कॉफी में बिल्कुल गर्म पानी डालकर तेजी से शीशी को हिलाएं, इससे कॉफी को पिघलने में मदद मिलेगी। फिर डार्क, गाढ़ा कॉफी का लिक्विड बनकर तैयार हो जाएगा। इसे फ्रिज में स्टोर कर लें। जब भी ब्लैक कॉफी या कोल्ड कॉफी बनानी हो तो इसका इस्तेमाल करें। आराम से ये गाढ़ा कॉफी का घोल यूज हो जाएगा।
कॉफी स्टोर करते वक्त ना करें ये गलती
- कॉफी की शीशी को कभी भी मॉइश्चर वाली जगह पर ना खोलें। काफी सारे लोग यहीं पर गलती करते हैं उसे गर्म पानी या दूध के सामने खोलते हैं जिससे भाप अंदर चला जाता है और मॉइश्चर हो जाता है।
- स्टील के चम्मच कभी भी कॉफी में ना डालें। अक्सर लोग गीले चम्मच ना डालने की सलाह देते हैं लेकिन स्टील के चम्मच भी नहीं डालने चाहिए क्योंकि ये ठंडे होते हैं और कॉफी के गर्म वातावरण को टेंपरेचर शॉक देते हैं जिससे कॉफी में मॉइश्चर पकड़ने का डर होता है।
- कॉफी के ऊपर एक टिश्यू पेपर रखकर ढक्कन बंद करें और फ्रिज में रखें। कॉफी कभी भी जमकर पत्थर जैसी नहीं बनेगी।