Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी! • Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू • दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को... • 'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक • अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात? • ‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश • 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की नापाक जासूसी कर रहा था दूसरा पड़ोसी! गुजरात के ऊपर तैनात कर रखी थीं 3 सैटेलाइट्स; दावा • 'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त • कॉफी जार में पत्थर जैसी जम गई तो 2 हैक से निकालें और जान लें कौन सी गलती ना करें • सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

मनोरंजन

Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू

25 नवंबर, 2026 11:44 AM

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले ही इसकी कास्टिंग को लेकर काफी सवाल उठे थे। कई लोगों ने रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार के लिए सही चुनाव नहीं बताया था। लेकिन फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों की राय बदल गई है। अब अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने बताया कि उन्हें सीता के किरदार में साई पल्लवी सही नहीं लगीं।


तनीषा ने ‘रामायण’ के बारे में शेयर की पोस्ट
मंगलवार को तनीषा ने X पर 'रामायण' का रिव्यू लिखा। उन्होंने यश और रणबीर कपूर के अभिनय की तो जमकर तारीफ की, लेकिन सीता के रूप में साई पल्लवी के किरदार को लेकर निराशा जताई। उन्होंने लिखा, "देर से ही सही, आखिरकार रामायण देख ली! यह रही मेरी राय! मुझे बस इतना कहना है कि मीडिया बहुत गुमराह करने वाला है। यह पूरी तरह से राम की फिल्म है! रणबीर कपूर लाजवाब हैं। मुझे लगा था कि 'एनिमल' में उन्हें पसंद करने के बाद शायद मैं उन्हें भगवान राम के रूप में न देख पाऊं, लेकिन हे भगवान! वह बिल्कुल परफेक्ट हैं!"


तनीषा ने साई पल्लवी के बारे में क्या कहा?
सीता के किरदार में साई पल्लवी को मिसकास्ट बताने की वजह समझाते हुए तनीषा ने लिखा, “मुझे यकीन है कि साई पल्लवी बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन मुझे वह सीता के किरदार में सही नहीं लगीं। उनकी वजह से मैं फिल्म से जुड़ नहीं पा रही थी। हालांकि, फिल्म के बाकी विजुअल्स और कलाकारों का अभिनय शानदार लगा। यश ने रावण के किरदार में कमाल किया है। उन्होंने उम्मीद से भी बेहतर काम किया है और अपने किरदार को बखूबी निभाया है। राम और रावण, दोनों के किरदारों को अभिनेताओं ने शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा है। रावण, राम को कड़ी टक्कर देता नजर आता है। यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।”


सीता के किरदार में साई पल्लवी
'रामायण' में सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी को चुने जाने पर फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा हुई थी। कई लोगों ने इस फैसले की तारीफ की, तो कुछ लोगों ने कहा कि इस भूमिका के लिए दूसरी अभिनेत्रियां बेहतर होतीं। फिल्म रिलीज होने के बाद भी साई पल्लवी के सीता वाले किरदार पर सवाल उठे। कुछ लोगों को राक्षसों से लड़ने वाली योद्धा के रूप में सीता को दिखाना पसंद नहीं आया और उन्होंने फिल्म में सीता के इस रूप पर आपत्ति जताई।


धनुष ने लिया था साई पल्लवी का साइड
इस विवाद के बीच, साई पल्लवी की नई फिल्म 'ओम' (OM) थिएटर्स में रिलीज हुई है। इस फिल्म में साई पल्लवी के साथ धनुष नजर आ रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान धनुष ने साई पल्लवी का साइड लिया था। उन्होंने कहा था, "सीता के किरदार को लेकर न जाने क्यों इतना शोर मचा है, मुझे तो यह बात समझ ही नहीं आती। शूटिंग के बीच मिलने वाले छोटे-छोटे ब्रेक में साई लगातार प्रार्थना करती रहती थीं। ईश्वर के प्रति उनके मन में गहरी श्रद्धा है और उनका दिल बेहद साफ है। वह दिखती भी बहुत सुंदर हैं और एक बेहतरीन कलाकार भी हैं। मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर सीता मिल सकती है।"


‘रामायण’ ने अब तक कितनी कमाई की?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर, यश और रवि दुबे के साथ-साथ अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं। इस महाकाव्य का निर्माण यश और नमित मल्होत्रा ने किया है, जबकि इसका संगीत एआर रहमान और हंस जिमर ने दिया है। फिल्म ने 20 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 972 करोड़ रुपये (नेट) और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,735.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी!

जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी!

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को...

‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ सामाजिक स्वीकृति और बहिष्कार के विरोधाभास की पड़ताल करती है: निर्देशक अभिनाश बिक्रम शाह

‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ सामाजिक स्वीकृति और बहिष्कार के विरोधाभास की पड़ताल करती है: निर्देशक अभिनाश बिक्रम शाह

गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता

गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता

स्क्रीन टाइम छोटा हो या बड़ा, 'पंचायत' में हर किरदार की अपनी पहचान: फैसल मलिक

स्क्रीन टाइम छोटा हो या बड़ा, 'पंचायत' में हर किरदार की अपनी पहचान: फैसल मलिक

'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'

'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'