Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता • कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन • गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा • पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार • भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा • जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी! • Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू • दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को... • 'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक

पंजाब

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

25 नवंबर, 2026 07:18 PM

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज विभिन्न आंगनवाड़ी यूनियनों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज सेवा संबंधी एवं कल्याण से जुड़ी मांगों का पारदर्शी, समयबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

पंजाब भवन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के अधिकारों एवं हितों की पूरी तरह रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में महिला एवं बाल विकास सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  आंगनवाड़ी कार्यबल जमीनी स्तर पर प्रभावशाली सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा स्वस्थ, समावेशी और रंगला पंजाब के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कैबिनेट मंत्री ने यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए उनकी मांगों, सुझावों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी मामलों का तत्काल समाधान किया जाएगा, जबकि नीतिगत निर्णयों से संबंधित मामलों को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष उठाकर जल्द हल करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की रीढ़ हैं। वे माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनकी सेवाओं का पूरा सम्मान करती है और उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक, सहयोगपूर्ण तथा प्रगतिशील कार्य वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जायज मांगों और मामलों की समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए, यूनियनों के साथ निरंतर तालमेल बनाए रखा जाए तथा उनके प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। यह पारदर्शी प्रशासन, निरंतर संवाद और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस विचार-विमर्श से मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के जनहितैषी, जवाबदेह और प्रगतिशील शासन के माध्यम से रंगला पंजाब के सपने को साकार करने के सरकार के संकल्प को और मजबूती मिली।

इस अवसर पर बैठक में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री गुरकीरत कृपाल सिंह, डायरेक्टर डॉ. शीना अग्रवाल तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान