Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार • भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा • जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी! • Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू • दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को... • 'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक • अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात? • ‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश • 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की नापाक जासूसी कर रहा था दूसरा पड़ोसी! गुजरात के ऊपर तैनात कर रखी थीं 3 सैटेलाइट्स; दावा

पंजाब

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

25 नवंबर, 2026 07:09 PM

चंडीगढ़/संगरूर : पंजाब के वित्त और परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पी.आर.टी.सी.) के संगरूर डिपो में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की।

इस कर्मचारी-हितैषी फैसले पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य, सम्मान और बेहतर सेवा शर्तें प्रदान करने के लिए दृढ़ता से काम कर रही है।" पी.आर.टी.सी. के 1,719 कर्मचारियों को ठेके के अधीन लाने की पहल के तहत समारोह के दौरान विभिन्न डिपो के 104 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "भगवंत मान सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए ऐतिहासिक कानून बनाया है। कानून के तहत निर्धारित 90 दिनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अब योग्य कर्मचारियों को ठेके के अधीन लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।"
उन्होंने स्पष्ट किया, "संबंधित अधिकारियों द्वारा योग्य कर्मचारियों के लिए नियुक्ति पत्र तैयार किए जा रहे हैं। सेवा रिकॉर्ड की पुष्टि, मेडिकल जांच और पुलिस सत्यापन सहित सभी आवश्यक विभागीय कार्रवाइयां पूरी होने के बाद कर्मचारियों को ठेके पर नियुक्त किया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।"

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा, "पिछली सरकारों ने इन कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारों के लिए बार-बार धरने और हड़तालें करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके विपरीत, भगवंत मान सरकार ने उनकी मुश्किलों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कानूनी कदम उठाए हैं।"

वित्त मंत्री ने कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी पूरी लगन, ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाने की अपील भी की।
सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "मैंने आज सुबह संगरूर में जी.एस.टी. और आबकारी विभाग के दफ्तरों की अचानक जांच की। जांच के दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी से गैर-हाजिर पाए गए।"

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे बताया, "गैर-हाजिर कर्मचारियों की पहचान करने के लिए दफ्तरों के हाजिरी रजिस्टर कब्जे में ले लिए गए हैं। पूरी जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"

मंत्री ने स्पष्ट किया, "सरकारी दफ्तरों में लापरवाही, ड्यूटी में कुताही और बिना पूर्व अनुमति के गैर-हाजिरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी कर्मचारी लोगों को समय पर, पारदर्शी और कुशल सेवाएं प्रदान करने के लिए पाबंद हैं और इस जिम्मेदारी को निभाने में असफल रहने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

इस अवसर पर पी.आर.टी.सी. के प्रबंध निदेशक जशनप्रीत कौर गिल, संगरूर के जनरल मैनेजर मनिंदरपाल सिंह सिद्धू, वित्त मंत्री के ओ.एस.डी. तपिंदर सिंह सोही, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह

गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह

डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद