Thursday, July 09, 2026
BREAKING
भारत-ऑस्ट्रेलिया में रक्षा उद्योगों के एकीकरण पर बनी सहमति, हिंद-प्रशांत के लिए जारी की संयुक्त घोषणा मेलबर्न में पीएम मोदी बोले-हमारा एजेंडा वनडे, फैसले टी20 और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबे समय तक टिकने वाली औपचारिक स्वागत समारोह में झलकी भारत-ऑस्ट्रेलिया की गहरी रणनीतिक साझेदारी: विदेश मंत्रालय मध्यपूर्व संकट से कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत : आईएमएफ भारत के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से सोना फिसला, चांदी 2.23 लाख रुपए के नीचे तेहरान पर नए हमलों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप बोले-'पता नहीं ईरान समझौते का सम्मान करेगा या नहीं' मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार, कंज्यूमर स्टॉक्स में खरीदारी ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी को मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर', गूंजा जन गण मन... होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की क्षमता कमजोर करने के लिए अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन किए हमले

खेल

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

09 जुलाई, 2026 01:44 PM

नई दिल्ली: आकाश चोपड़ा ने भारत की एक ऑल्टरनेट XI बनाई है। जिसका कप्तान उन्होंने सूर्यकुमार यादव को चुना है, जबकि उप-कप्तान लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाले रजात पाटीदार को। इस टीम के ओपनर संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल होंगे। संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन? श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस समय यूके टूर पर है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हारने के बाद भारत का इंग्लैंड के खिलाफ भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन में से दो मैच गंवा दिए हैं, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। चौथा टी20 आज ब्रिस्टल में खेला जाना है, अगर इस मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ता है तो मेजबान टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी। भारत को इंग्लैंड दौरे के बाद जिम्बाब्वे का दौरा करना है, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। कई युवा सितारों को इस टीम में जगह मिली है, जबकि सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में टीम में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं, जबकि टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन को बेंच गर्म करना पड़ रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट फैंस के लिए भारत की एक ऑल्टरनेट XI लेकर आए हैं। इस टीम को चुनने के लिए उन्होंने कई पैरामीटर रखे हैं।
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन।

जो रिटायर ना हो चुके हों।
जो भारतीय टी20 टीम की स्कीम का हिस्सा ना हों। (जिम्बाब्वे दौरे पर भी नाम ना हो)

संजू सैमसन और यशस्वी जयसवाल
आकाश चोपड़ा ने अपनी इस XI के ओपनर के रूप में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को रखा है। सैमसन इंग्लैंड दौरे पर तो टीम इंडिया का हिस्सा है, मगर उनका चयन जिम्बाब्वे टूर के लिए नहीं हुआ है। भारतीय चयनकर्ताओं की तरफ से भी कुछ साफ नहीं है कि सैमसन को आराम दिया गया है या नहीं। इस वजह से आकाश चोपड़ा ने उन्हें अपनी इस टीम का हिस्सा बनाया है। वहीं जायसवाल का प्रदर्शन भी टी20 क्रिकेट में शानदार रहा है। मगर वह भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं।

आकाश चोपड़ा केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच थोड़ा कन्फ्यूज थे, मगर उन्होंने लेफ्टी-राइटी कॉम्बिनेशन के चलते जायसवाल को ऊपर रखा। सूर्यकुमार यादव कप्तान और रजत पाटीदार उप कप्तान आकाश चोपड़ना ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को अपनी इस टीम का कप्तान चुना है। सूर्या की कुर्सी उनकी बल्ले से खराब फॉर्म की वजह से गई है, नहीं तो कप्तानी में तो उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। वहीं आरसीबी को लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले रजत पाटीदार को भी बतौर कप्तान उन्होंने इस टीम में चुना है।

ध्रुव जुरेल, नमन धीर और क्रुणाल पांड्या
जुरेल ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से खूब धमाल मचाया। राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली। आकाश चोपड़ा ने उन्हें नंबर-5 पर रखा है। वहीं नमन धीर को नंबर-6 और क्रुणाल पांड्या को 7 पर। पांड्या ने दो सालों में आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वह सफलता का फॉर्मुला ढूंढ लेते हैं।

अनुकूल रॉय, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
गेंदबाजी के विकल्प के रूप में आकाश चोपड़ा ने अनुकूल रॉय, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल को चुना है। भुवी ने आईपीएल 2026 में दिखाया कि एक अनुभवी गेंदबाज किसी भी परिस्थिति में ढल सकता है। वह 28 विकेट के साथ सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। आकाश चोपड़ा ने कहा कि सब भूल ही गए हैं कि मोहम्मद सिराज टी20 क्रिकेट भी खेलते हैं। वहीं अनुभवी स्पिनर के रूप में उन्होंने चहल को भी टीम में जगह दी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब