Thursday, July 09, 2026
BREAKING
भारत-ऑस्ट्रेलिया में रक्षा उद्योगों के एकीकरण पर बनी सहमति, हिंद-प्रशांत के लिए जारी की संयुक्त घोषणा मेलबर्न में पीएम मोदी बोले-हमारा एजेंडा वनडे, फैसले टी20 और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबे समय तक टिकने वाली औपचारिक स्वागत समारोह में झलकी भारत-ऑस्ट्रेलिया की गहरी रणनीतिक साझेदारी: विदेश मंत्रालय मध्यपूर्व संकट से कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत : आईएमएफ भारत के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से सोना फिसला, चांदी 2.23 लाख रुपए के नीचे तेहरान पर नए हमलों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप बोले-'पता नहीं ईरान समझौते का सम्मान करेगा या नहीं' मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार, कंज्यूमर स्टॉक्स में खरीदारी ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी को मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर', गूंजा जन गण मन... होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की क्षमता कमजोर करने के लिए अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन किए हमले

खेल

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

09 जुलाई, 2026 01:42 PM

नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वुमेंस टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने जा रही हैं। 17 साल का करियर उनका लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खत्म होने वाला है, जिसका ऐलान उन्होंने कर दिया है। इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच टीम इंडिया और इंग्लैंड के महिला क्रिकेट टीमों के बीच कल यानी 10 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है, जो लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मुकाबला इंग्लैंड की एक स्टार बल्लेबाज का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। जी हां, इंग्लैंड की क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इंडिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के बाद वह अपने 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर को विराम देने का मन बना चुकी हैं। जैसे ही टेस्ट मैच खत्म होगा, वैसे ही उनका करियर भी खत्म हो जाएगा।

35 साल की ब्यूमोंट ने साल 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से वह इंग्लैंड के लिए 260 मैच खेल चुकी हैं। 12 शतकों के साथ वह महिला ODI क्रिकेट में इंग्लैंड की सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली खिलाड़ी हैं। ब्यूमोंट ने 2017 में घरेलू मैदान पर महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। 410 रन उन्होंने टूर्नामेंट में बनाए थे और रन चार्ट में टॉप पर रहने की वजह से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड हासिल करने में सफल रही थीं।

टेस्ट में ब्यूमोंट ने जड़ी है डबल सेंचुरी
टैमी ब्यूमोंट ने रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने के लिए भी दर्ज कराया हुआ है। वह इंग्लैंड की पहली बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 एशेज टेस्ट में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में 208 रनों की पारी उन्होंने खेली थी। इतना ही नहीं, ब्यूमोंट इंग्लैंड की उन दो महिला खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल शतक बनाया है। कुल 5 ही क्रिकेटर इंग्लैंड के लिए इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं, जिनमें तीन मेंस क्रिकेटर शामिल हैं।

अपने करियर और रिटायरमेंट के फैसले के बारे में बात करते हुए ब्यूमोंट बोलीं, "इंग्लैंड के लिए लगभग 17 साल खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। जब मुझे एक छोटी लड़की के तौर पर क्रिकेट खेलने से प्यार हुआ, तो मुझे मुश्किल से पता था कि इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलना एक ऑप्शन है और यह सोचकर मुझे बहुत खुशी होती है कि इस गर्मी में, खासकर कितने लड़के और लड़कियां इससे प्रेरित हुए हैं और हमारे देश में यह खेल कितना आगे बढ़ गया है।" ब्यूमोंट ने अपने फैंस, कोच, सपोर्ट स्टाफ और परिवार का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके करियर में अहम भूमिदा अदा की थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब