Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

पंजाब में बसों की हड़ताल को लेकर आई नई Update, 4 अगस्त से...

30 जुलाई, 2025 05:05 PM

पंजाब डेस्कः पंजाब भर में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, ठेका कर्मचारियों को पक्का करने में हो रही देरी के बीच प्रदेश की परिवहन व्यवस्था एक बार फिर ठप्प होने के कगार पर खड़ी है। पनबस/पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 4 अगस्त तक उनकी लंबित मांगों का हल नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और पूरे पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा।

इस संबंध में यूनियन की एक अहम मीटिंग ट्रांसपोर्ट मंत्री के कार्यालय में हुई, जिसमें ट्रांसपोर्ट विभाग के सचिव, पनबस के एम.डी. और यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि, बैठक में ट्रांसपोर्ट मंत्री स्वयं उपस्थित नहीं थे। यूनियन नेताओं ने इसे सरकार की असंवेदनशीलता करार दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के फ्री बस सफर का 1100 करोड़ पंजाब सरकार पर बकाया हो गया है। प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल और महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इससे पहले यूनियन द्वारा 3 दिन के चक्का जाम का ऐलान किया गया था, जिसके तहत 9 जुलाई को बसों का संचालन रोक दिया गया था। इसके बाद ट्रांसपोर्ट मंत्री व वित्त मंत्री के साथ बैठक तय हुई, जिसमें सरकार ने यूनियन की मांगें 16 जुलाई तक हल करने और 28 जुलाई तक सभी मुद्दों को सुलझाने का भरोसा दिया था।

इस भरोसे के चलते यूनियन ने हड़ताल को स्थगित कर दिया था। लेकिन यूनियन नेताओं के अनुसार, 16 जुलाई की निर्धारित बैठक तो हुई ही नहीं और 21 जुलाई को जो बैठक हुई, उसमें भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। बार-बार आश्वासन देने और समय टालने की नीति से यूनियन वर्करों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार निजीकरण की दिशा में कदम बढ़ा रही है। किलोमीटर स्कीम के तहत 4 अगस्त को प्राइवेट बसों के टैंडर खोले जाने की योजना है। यदि टैंडर खोले गए, तो यूनियन उसी समय सड़क पर चल रही सभी सरकारी बसों का बीच रास्ते चक्का जाम करेगी। ढिल्लों ने बताया कि इस योजना के तहत प्रति बस लागत 32 से 35 लाख रुपए बताई जा रही है, जिससे निजी कंपनियों को फायदा पहुंचेगा और सरकारी संपत्ति को नुकसान होगा। यूनियन का आरोप है कि यह नीति कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार