Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार

पंजाब

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

01 जुलाई, 2026 05:44 PM

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार के हथियार तस्करी मॉड्यूल के दो व्यक्तियों को सात आधुनिक पिस्तौलों और 40 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल को नष्ट कर दिया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ साझा की।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरन तारन के गाँव सुर सिंह के निवासी सुरजीत सिंह उर्फ राणा (33) और अमृतसर के भाई मंज सिंह रोड के निवासी गुलबाग सिंह उर्फ बाठ (26) के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि गुलबाग सिंह, अमृतसर के सुल्तानविंड में भाई मंज सिंह रोड पर नशा छुड़ाऊ केंद्र चलाता है।

बरामद की गई पिस्तौलों में एक 9 एमएम ग्लॉक, एक .30 बोर तिसास (तुर्की निर्मित), एक .30 बोर स्पेशल मोडिफाइड पिस्तौल, चार .30 बोर पिस्तौलें शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सोशल मीडिया ऐप्स के द्वारा विदेशी तस्करों के संपर्क में थे और सीमावर्ती रास्तों के माध्यम से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त करके आपराधिक तत्वों को आपूर्ति कर रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जाँच की जा रही है, ताकि अवैध हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला में शामिल अन्य गुर्गों की पहचान की जा सके।

ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने सुरजीत उर्फ राणा और गुलबाग उर्फ बाठ को दो पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निरंतर पूछताछ और उनके बयानों के आधार पर पुलिस टीमों ने पाँच और आधुनिक पिस्तौलें बरामद कीं, जिससे बरामदगी की कुल संख्या सात हो गई है।

सी.पी. ने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि की तफ्तीश से पता चला है कि आरोपी सुरजीत उर्फ राणा पहले से ही तरन तारन के पुलिस स्टेशन भिखीविंड में दर्ज व्यापारिक मात्रा में नशीले पदार्थों के एक मामले में वांछित है, जो संगठित आपराधिक गतिविधियों में उसकी संलिप्तता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 141 दिनांक 24.06.2026 को अमृतसर के पुलिस स्टेशन सुल्तानविंड में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (6,7,8) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा