Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

दुनिया

Earthquake: कमचटका में 8.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई खौफनाक तबाही, अब सुनामी ने दिया अल्टीमेट चैलेंज... कई देश अलर्ट पर

30 जुलाई, 2025 05:01 PM

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को एक बेहद शक्तिशाली भूकंप ने हलचल मचा दी। कमचटका प्रायद्वीप के पास समुद्र में आए 8.8 तीव्रता के इस जबरदस्त भूकंप ने सिर्फ रूस ही नहीं, बल्कि पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र को अलर्ट पर डाल दिया। भूकंप के बाद उठी विशाल सुनामी की लहरें रूस के सेवेरो-कुरील्स्क शहर तक पहुंच गईं और वहां काफी नुकसान हुआ।

सुनामी की चपेट में आया सेवेरो-कुरील्स्क, लोग बाल-बाल बचे
रूसी विज्ञान अकादमी के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग द्वारा जारी की गई ड्रोन फुटेज में देखा गया कि सुनामी की ऊंची लहरों ने सेवेरो-कुरील्स्क के बंदरगाह क्षेत्र को जलमग्न कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि इमारतें पानी में डूबी हुई हैं और कई इलाकों में भारी तबाही हुई है। करीब 2,000 की आबादी वाले इस शहर से लोगों को समय रहते सुरक्षित निकाला गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन किसी की स्थिति गंभीर नहीं है।

प्रशासन ने दी चेतावनी: समुद्र से दूर रहें....
कमचटका क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव ने टेलीग्राम के जरिए लोगों से अपील की कि वे समुद्र के किनारे न जाएं। उन्होंने कहा, "सुनामी की चेतावनी जारी की जा चुकी है। लहरों की शक्ति का आकलन किया जा रहा है। कृपया तटीय इलाकों से दूर रहें और सरकारी घोषणाओं का पालन करें।"

लोगों ने डरावनी रात का किया सामना
स्थानीय लोगों ने राज्य मीडिया से बातचीत में बताया कि भूकंप के समय दीवारें हिल रही थीं और लोगों में घबराहट फैल गई। एक निवासी ने बताया कि हम पहले से तैयार थे। एक बैग में पानी और कपड़े रखे हुए थे। जैसे ही झटका आया, हम उसे उठाकर बाहर भागे। बहुत डरावना अनुभव था।

प्रशांत क्षेत्र में व्यापक असर, कई देश सतर्क
भूकंप के बाद उठी चार मीटर तक ऊंची लहरें (करीब 12 फीट) प्रशांत महासागर के कई हिस्सों में फैल गईं। इससे जापान, चीन, अमेरिका और न्यूजीलैंड तक चेतावनी जारी की गई और कई तटीय क्षेत्रों में एहतियातन लोगों को हटाया गया।

1952 के बाद सबसे ताकतवर भूकंप
रूसी भूकंपीय एजेंसियों के अनुसार, यह भूकंप कमचटका क्षेत्र में 1952 के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप रहा। उस साल भी इसी क्षेत्र में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने पूरी प्रशांत रेखा में तबाही मचाई थी।

झटकों का सिलसिला जारी
मुख्य भूकंप के बाद अब तक छह से ज्यादा झटके दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक की तीव्रता 6.9, जबकि दूसरे की 6.3 रही। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 7.5 तीव्रता तक के आफ्टरशॉक्स आने की संभावना बनी हुई है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर