Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

इजरायली पोर्ट से व्यापार करने वाले सभी जहाजों को बनाएंगे निशाना, हूतियों ने दी चेतावनी

28 जुलाई, 2025 02:21 PM

सना। यमन के हूती सशस्त्र समूह ने रविवार देर रात चेतावनी दी है कि वह किसी भी गंतव्य की ओर जा रहे इज़राइल से जुड़े सभी विदेशी जहाजों को निशाना बनाना शुरू करेगा। समूह ने यह बयान गाजा के खिलाफ इज़राइल की “नाकाबंदी के बाद वहां व्याप्त भुखमरी ” का बदला लेने के लिए दिया है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित बयान में कहा “इस कार्रवाई में इज़राइली बंदरगाहों से जुड़े किसी भी कंपनी के सभी जहाजों को निशाना बनाना शामिल है, फिर चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो। वे जहां कही भी हमारी सेना की पहुंच में आए, हम उन्हें निशाना बनाएंगे।”

उन्होंने कहा कि हम सभी कंपनियों को चेतावनी देते हैं कि वे इस बयान के बाद इजरायली बंदरगाहों के साथ अपना लेन-देन बंद कर दें। उन्होंने सभी देशों का आह्वान किया कि यदि वे इस तनाव को बढ़ने से रोकना चाहते हैं तो वे इजरायल पर आक्रामकता रोकने और गाजा पट्टी पर नाकेबंदी हटाने के लिए दबाव डालें।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में हूतियों ने लाल सागर में दो वाणिज्यिक जहाजों, मैजिक सीज़ और इटरनिटी सी को डुबोने की ज़िम्मेदारी ली थी। इस समूह ने 2024 में चार जहाजों पर हमला करके उन्हें डुबो दिया था। समूह ने 2023 में भी ‘गैलेक्सी लीडर’ नामक जहाज को जब्त कर उसके चालक दल को हिरासत में ले लिया था। बाद में उन्हें ओमानी मध्यस्थता के माध्यम से रिहा कर दिया गया। यह जहाज अभी भी हूतियों के कब्जे में है।

हूती समूह उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से को नियंत्रित करता है। वह फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने और इजरायल पर गाजा में उसके सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए दबाव बनाने के प्रयास के लिये नवंबर 2023 से लाल सागर में इजरायल और इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित