Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव में लगाए पौधे

26 जुलाई, 2025 05:06 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव की राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को राजधानी माले पहुंचे, जहां उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधे लगाए। उनके साथ मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी पौधरोपण किया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने माले में नवनिर्मित रक्षा मंत्रालय भवन, धोशिमेना भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगाई गई थी। 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत और मालदीव जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय क्षरण की चुनौतियों को पूरी तरह समझते हैं। हम सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। माले में राष्ट्रपति मुइज्जू और मैंने पौधे लगाए, जिससे मालदीव सरकार की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल और 50 लाख वृक्षारोपण के संकल्प को बल मिला।

वहीं, राष्ट्रपति मुइज्जू COP33 के मेजबान के रूप में भारत के प्रति मालदीव का समर्थन व्यक्त किया तथा सफल एवं प्रभावशाली परिणाम की दिशा में वैश्विक प्रयासों का नेतृत्व करने की भारत की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मालदीव, COP33 के मेज़बान के रूप में भारत को अपना पूर्ण समर्थन देगा। हम सफल और प्रभावशाली परिणामों की दिशा में वैश्विक प्रयासों का नेतृत्व करने की भारत की क्षमता को पूरे विश्वास के साथ स्वीकार करते हैं। हमारे लोगों के बीच आपसी संबंध लंबे समय से मालदीव और भारत के बीच संबंधों की नींव रहे हैं।

इसके अलावा, पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शुक्रवार को माले में नवनिर्मित रक्षा मंत्रालय भवन, धोशिमेना भवन का भी संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान भारत के पीएम मोदी जब माले में नवनिर्मित मालदीव रक्षा मंत्रालय के भवन का उद्घाटन करने पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां उपस्थित लोग पीएम मोदी के स्वागत में ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगा रहे थे।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति मुइज्जू और मैंने माले में रक्षा मंत्रालय के नए भवन का उद्घाटन किया। यह भारत-मालदीव के मजबूत सहयोग का एक और उदाहरण है।

पीएम मोदी राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ रक्षा मंत्रालय भवन पहुंचे, मालदीव के लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी, पीएम मोदी के पहुंचते हीं वहां मौजूद भीड़ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगती है। जैसे ही पीएम मोदी अपनी गाड़ी से बाहर आते हैं, तो उन्हें देखकर लोग बेहद खुश हो जाते हैं।

वहीं पीएम मोदी भी अपनी गाड़ी से जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई गई थी। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हुई।

प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इससे पहले एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, “भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी है, मालदीव भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और महासागर विजन दोनों में एक अहम स्थान रखता है। भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व है। आपदा हो या माहामारी, भारत हमेशा फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनकर साथ खड़ा रहा है। एसेंशियल कमोडिटी उपलब्ध कराने की बात हो या कोविड के बाद अर्थव्यवस्था को संभालना, भारत ने हमेशा साथ मिलकर काम किया है। हमारे लिए दोस्ती हमेशा पहले स्थान पर है।”

पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मालदीव पहुंचे हैं। जहां माले के वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने खुद अपनी पूरी कैबिनेट के साथ उनका शानदार अंदाज में स्वागत किया। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर