Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

दुनिया की सबसे बदनाम झील, पानी को छूते ही पत्थर बन जाता है शरीर, जानें क्या है कारण

27 जुलाई, 2025 04:54 PM

झीलें प्रकृति का शृंगार करती है। इनका चांदी सा चमकता पानी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि दिल को सकून देने वाली झीलें डरावनी और जानलेवा भी हो सकती हैं। वैसे तो दुनिया में ऐसी कई झीलें है जिनको खतरनाक माना जाता है, लेकिन एक झील ऐसे भी है जिसके बारे में जानकर आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे कि ऐसा भी हो सकता है। जरा सोचिए कि किसी झील के पानी को छूते ही कोई जीव पत्थर बन जाए। सुनने में यह कोई फ़िल्मी कहानी लगती है, लेकिन यह सच है। दुनिया में एक ऐसी झील है जिसके पानी को छूते ही कोई भी इंसान या पशु पक्षी पत्थर या यूं कहे की ममी बन जाते है।

अकसर झीलों को उनकी खूबसूरती के लिए जाना है लेकिन पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया में एक ऐसी झील है जिसको उसके जानलेवा पानी के लिए जाना जाता है। इस झील का नाम है नैट्रॉन झील। इसे डरावनी झील या तंजानिया की जानलेवा लाल झील के नाम से भी जाना जाता है। इस झील का पानी गहरे लाल रंग का है जो देखने में ही डरावना लगता है। लाल रंग के कारण इसे ‘डेडली रेड लेक’ का नाम भी दिया गया है। यह झील ओल दोइन्यो लेंगाई ज्वालामुखी के पास है।

स्थानीय मासाई लोग इस ज्वालामुखी को भगवान का पर्वत मानते हैं। यह नैट्रोकार्बोनेटाइट उत्सर्जित करने वाला एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। सोडियम कार्बोनेट, अन्य खनिजों के साथ, इस क्षेत्र की पहाड़ियों से होते हुए नैट्रॉन झील में आता है जिससे झील का पानी क्षारीय (Alkaline) है। झील का पानी इतना ज्यादा क्षारीय है कि इसका PH लेवल 10.5 से भी ज्यादा है। झील के पानी में सोडियम कार्बोनेट की मात्रा ज्यादा होने के कारण जैसे ही इस पानी को छूते है तो शरीर पर पपड़ी बन जाती है और शरीर जम जाता है। बताया जाता है कि मिस्र में भी यही केमिकल रिएक्शन ममी बनाने के लिए यूज किया जाता था।

इस झील के आसपास आपको कई पक्षी-पशुओं की मूर्ति नजर आ जाएंगी। दरअसल, ये कोई मूर्ति नहीं है। जब पानी पीने या नहाने के लिए ये जीव पानी के संपर्क में आए होंगे तो पानी के रिएक्शन से ये कवच बन गया होगा जिसके बाद ये मूर्ति बन गई होंगी। अपनी इस खासियत की वजह से ही ये झील बदनाम है। झील से काफी दूर-दूर तक कोई इंसान नहीं रहता है। लोगों की कोशिश होती है कि वो इस झील के पानी के संपर्क में ना ही आएं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर