Monday, July 28, 2025
BREAKING
हेपेटाइटिस के खिलाफ मजबूती से आगे बढ़ रहा भारत : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अमरनाथ यात्रा : अब तक 3.77 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन संसद का मानसून सत्र : लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर होगी 16 घंटे बहस इसरो-नासा का संयुक्त उपग्रह 30 जुलाई को होगा लॉन्च, आपदा प्रबंधन में मददगार मैं काशी से सांसद, जब ‘ऊं नमः शिवाय’ सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं: पीएम मोदी थाईलैंड-कंबोडिया युद्धविराम वार्ता करने पर सहमत, ट्रंप ने किया मध्यस्थ्ता का दावा सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर में भगदड़, 2 की मौत, 29 घायल नशेड़ी बेटे ने 50 रुपए के लिए मां को बनाया बंधक, बेटी की मदद से बची महिला कैथोलिक ननों को जेल भेजना न्याय नहीं, BJP-RSS का गुंडाराज है : राहुल गांधी इजरायली पोर्ट से व्यापार करने वाले सभी जहाजों को बनाएंगे निशाना, हूतियों ने दी चेतावनी

दुनिया

थाईलैंड-कंबोडिया झड़प पर भारत की कड़ी नजर; सरकार बोली, दोनों से करीबी संबंध

27 जुलाई, 2025 04:53 PM

नई दिल्ली: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले कुछ दिनों से सीमा विवाद को लेकर झड़प जारी है। अब इस विवाद पर भारत की प्रतिक्रिया आई है। भारत ने कहा है कि वह कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा पर उत्पन्न स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और उम्मीद है कि दोनों देश तनाव कम करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच घटनाक्रम पर मीडिया के सवालों के जवाब में शनिवार को कहा कि भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और दोनों देशों में भारतीय नागरिक किसी भी सहायता के लिए वहां स्थित संबंधित दूतावासों से संपर्क कर सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हम कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा पर स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष शत्रुता समाप्त करने और आगे तनाव बढऩे से रोकने के लिए कदम उठाएंगे। बता दें थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर जारी तनावपूर्ण हालात अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गए हैं। कंबोडिया के अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि सीमा पर संघर्ष के चलते 13 नई मौतें हुई हैं। इस तरह अब तक दोनों देशों में कुल 33 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में सैनिकों के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हैं। संघर्ष के चलते दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 58,000 से ज्यादा लोग प्रभावित जिलों से निकाले गए हैं। वहीं, कंबोडिया के अधिकारियों का कहना है कि करीब 23,000 लोग अपने घर छोडऩे को मजबूर हुए।

मदद के लिए यहां संपर्क करें भारतीय
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों में भारतीय यात्री किसी भी सहायता के लिए दोनों देशों में स्थित हमारे संबंधित दूतावासों से संपर्क कर सकते हैं। भारतीय नागरिक बैंकॉक, थाईलैंड में हेल्पलाइन नंबर 66 61 881 9218 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) पर और नोम पेन्ह, कंबोडिया में भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर 855 92 881 676 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) पर संपर्क कर सकते हैं।

सीमा संघर्ष पर यूएनएससी की बंद कमरे में बैठक
बैंकॉक। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हाल ही में भडक़े सीमा संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने शनिवार को बंद कमरे में एक आपात बैठक बुलाई। कंबोडिया ने इस बैठक की मांग की थी, जिसके बाद यूएनएससी के सभी 15 सदस्य देशों ने मामले को गंभीरता से लिया। कंबोडिया का कहना है कि थाई सेना ने जानबूझकर पहले गोलीबारी की और पहले से तय सीमा समझौतों का उल्लंघन किया। दूसरी ओर, थाईलैंड ने भी यूएनएससी को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि संघर्ष की शुरुआत कंबोडिया ने की थी और उसके सैनिकों ने थाई क्षेत्र में गोलीबारी की।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

थाईलैंड-कंबोडिया युद्धविराम वार्ता करने पर सहमत, ट्रंप ने किया मध्यस्थ्ता का दावा

थाईलैंड-कंबोडिया युद्धविराम वार्ता करने पर सहमत, ट्रंप ने किया मध्यस्थ्ता का दावा

इजरायली पोर्ट से व्यापार करने वाले सभी जहाजों को बनाएंगे निशाना, हूतियों ने दी चेतावनी

इजरायली पोर्ट से व्यापार करने वाले सभी जहाजों को बनाएंगे निशाना, हूतियों ने दी चेतावनी

दुनिया की सबसे बदनाम झील, पानी को छूते ही पत्थर बन जाता है शरीर, जानें क्या है कारण

दुनिया की सबसे बदनाम झील, पानी को छूते ही पत्थर बन जाता है शरीर, जानें क्या है कारण

मालदीव के मामलों में किसी भी देश को हस्तक्षेप नहीं करने देंगे, मोदी की मौजूदगी में बोले मुइज्जू

मालदीव के मामलों में किसी भी देश को हस्तक्षेप नहीं करने देंगे, मोदी की मौजूदगी में बोले मुइज्जू

थाईलैंड-कंबोडिया युद्धविराम वार्ता करने पर सहमत, ट्रंप ने किया मध्यस्थ्ता का दावा

थाईलैंड-कंबोडिया युद्धविराम वार्ता करने पर सहमत, ट्रंप ने किया मध्यस्थ्ता का दावा

ब्रेकिंग : विमान में लगी भीषण आग, धुआं ही धुआं! मच गई चीख-पुकार!

ब्रेकिंग : विमान में लगी भीषण आग, धुआं ही धुआं! मच गई चीख-पुकार!

भारत और मालदीव ने मछली पालन और ईको-टूरिज्म में सहयोग के लिए किया अहम समझौता

भारत और मालदीव ने मछली पालन और ईको-टूरिज्म में सहयोग के लिए किया अहम समझौता

राष्ट्रपति मुइज्जू ने पीएम मोदी को भारत के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

राष्ट्रपति मुइज्जू ने पीएम मोदी को भारत के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव में लगाए पौधे

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव में लगाए पौधे

गाजा में भुखमरी का भयानक मंजर: 3 हफ्ते में 20 बच्चों सहित 48 लोगों की मौत, अस्पतालों में दवाइयों और खाने की भारी कमी

गाजा में भुखमरी का भयानक मंजर: 3 हफ्ते में 20 बच्चों सहित 48 लोगों की मौत, अस्पतालों में दवाइयों और खाने की भारी कमी